रहुई में ऑटो पलटने से एक की मौत:वाहन फिटनेस सेंटर के पास हादसा, चार लोग घायल; चालक गाड़ी के साथ फरार

रहुई में ऑटो पलटने से एक की मौत:वाहन फिटनेस सेंटर के पास हादसा, चार लोग घायल; चालक गाड़ी के साथ फरार

नालंदा के रहुई में बिहटा-सरमेरा मार्ग पर बुधवार की सुबह को एक ऑटो पलट गई। जिसमें एक युवक की जान चली गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वाहन फिटनेस सेंटर के पास हुआ। वहीं घटना के बाद ऑटों चालक ऑटों के साथ फरार हो गया। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के ढ़ौसा गांव निवासी राजीव कुमार के 22 वर्षीय पुत्र जोगिंदर कुमार के रूप में हुई।
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती थाना प्रभारी ललित विजय ने बताया कि सभी घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जोगिंदर कुमार को गंभीर हालत में मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेला देखकर बहनोंई के घर जा रहा था मृतक मृतक के परिजन ने बताया कि जोगिंदर कुमार राजगीर मलमास मेला देखकर अपने बहनोई के घर दरबे-भदौर जा रहे थे। इसी दौरान रहुई स्थित वाहन फिटनेस सेंटर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
मामले पर पुलिस ने क्या कहा ? थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सदर अस्पताल के कर्मियों से मिली। दुर्घटना के बाद पुलिस को किसी ने सीधे सूचना नहीं दी थी। सूचना मिलने पर एसआई उपेंद्र कुमार को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना स्थल से ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। नालंदा के रहुई में बिहटा-सरमेरा मार्ग पर बुधवार की सुबह को एक ऑटो पलट गई। जिसमें एक युवक की जान चली गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वाहन फिटनेस सेंटर के पास हुआ। वहीं घटना के बाद ऑटों चालक ऑटों के साथ फरार हो गया। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के ढ़ौसा गांव निवासी राजीव कुमार के 22 वर्षीय पुत्र जोगिंदर कुमार के रूप में हुई।
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती थाना प्रभारी ललित विजय ने बताया कि सभी घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जोगिंदर कुमार को गंभीर हालत में मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेला देखकर बहनोंई के घर जा रहा था मृतक मृतक के परिजन ने बताया कि जोगिंदर कुमार राजगीर मलमास मेला देखकर अपने बहनोई के घर दरबे-भदौर जा रहे थे। इसी दौरान रहुई स्थित वाहन फिटनेस सेंटर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
मामले पर पुलिस ने क्या कहा ? थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सदर अस्पताल के कर्मियों से मिली। दुर्घटना के बाद पुलिस को किसी ने सीधे सूचना नहीं दी थी। सूचना मिलने पर एसआई उपेंद्र कुमार को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना स्थल से ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *