किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान लखी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी पांच वर्ष पहले ग्राम कदमगाछी निवासी भेड़ू बोसाक से हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे मृतका के पिता नारायण यादव ने पहाड़कट्टा थाना प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भेड़ू बोसाक और परिवार के अन्य सदस्य लखी कुमारी को अक्सर परेशान करते थे। आरोप है कि तीन माह की गर्भवती होने के बावजूद उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया जाता था। लखी ने फांसी लगा ली है-ससुराली पिता के अनुसार, बीती रात ससुराल वालों ने लखी कुमारी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने फोन पर परिजनों को सूचना दी कि लखी ने फांसी लगा ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत पाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान लखी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी पांच वर्ष पहले ग्राम कदमगाछी निवासी भेड़ू बोसाक से हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे मृतका के पिता नारायण यादव ने पहाड़कट्टा थाना प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भेड़ू बोसाक और परिवार के अन्य सदस्य लखी कुमारी को अक्सर परेशान करते थे। आरोप है कि तीन माह की गर्भवती होने के बावजूद उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया जाता था। लखी ने फांसी लगा ली है-ससुराली पिता के अनुसार, बीती रात ससुराल वालों ने लखी कुमारी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने फोन पर परिजनों को सूचना दी कि लखी ने फांसी लगा ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत पाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


