परिवार सोता रहा, चोर 9 लाख के जेवर ले गए:परिवार को सुबह उठने पर वारदात का पता चला, मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

परिवार सोता रहा, चोर 9 लाख के जेवर ले गए:परिवार को सुबह उठने पर वारदात का पता चला, मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

अजमेर के गुवारडी क्षेत्र में एक मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह उस समय चला जब परिवार की नींद खुली और कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़िता की रिपोर्ट पर अलवरगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुवारडी निवासी सीता रावत ने रिपोर्ट देकर बताया कि 8 जून की रात वह अपने बच्चों और ननद के साथ भोजन करने के बाद सो गई थीं। सुबह उठने पर कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे कपड़े बाहर बिखरे हुए थे। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।
रिपोर्ट के अनुसार चोर दो जोड़ी चांदी की पायजेब, सोने की नथ, चांदी की काकणी, दो जोड़ी सोने के लोंग, दो जोड़ी सोने के मांदलिये, एक हार तथा अन्य चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। अलवरगेट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। मोबाइल लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से मोबाइल लूट के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित ईदगाह कॉलोनी निवासी अलवीरा पुत्री इंसाफ अली की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पीसांगन निवासी विकास और आशीष को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *