पूर्णिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर:दो भाई गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; चालक मौके से फरार

पूर्णिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर:दो भाई गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; चालक मौके से फरार

पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लाल बालू चौक, बरसोनी के पास एक मोटर साइकिल और झारखंड नंबर की कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को पूर्णिया शहर के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मोहम्मद मुंतशिर (35) और मोहम्मद मुस्तफिर (38) के रूप में हुई है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। घायल भाइयों के चाचा नजरुल हसन ने बताया कि मुंतशिर और मुस्तफिर बरसोनी चौक से बाजार कर अपने घर चानभाटी भाटी, वार्ड नंबर 12, डगरूआ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की झारखंड नंबर कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में एक भाई की कमर की हड्डी और दूसरे के पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, टक्कर के कारण कार का बंपर घटनास्थल पर ही गिर गया, जिस पर गाड़ी का नंबर प्लेट लगा था। इससे पुलिस को कार मालिक की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। डगरूआ थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त लाल रंग की हुंडई कार को जब्त कर थाने लाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लाल बालू चौक, बरसोनी के पास एक मोटर साइकिल और झारखंड नंबर की कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को पूर्णिया शहर के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मोहम्मद मुंतशिर (35) और मोहम्मद मुस्तफिर (38) के रूप में हुई है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। घायल भाइयों के चाचा नजरुल हसन ने बताया कि मुंतशिर और मुस्तफिर बरसोनी चौक से बाजार कर अपने घर चानभाटी भाटी, वार्ड नंबर 12, डगरूआ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की झारखंड नंबर कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में एक भाई की कमर की हड्डी और दूसरे के पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, टक्कर के कारण कार का बंपर घटनास्थल पर ही गिर गया, जिस पर गाड़ी का नंबर प्लेट लगा था। इससे पुलिस को कार मालिक की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। डगरूआ थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त लाल रंग की हुंडई कार को जब्त कर थाने लाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *