समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाने के विक्रमपुर वांदे गांव में पुलिस के समाने एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार भी हो गया। बाद में पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक के दोनों हाथों में 20 टांकें लगे हैं। घायल युवक की पहचान विक्रमपुर वांदे गांव के ही रहने वाले मोहम्मद सत्तार के बेटे मोहम्मद वकील के रूप में हुई है। उधर, घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनू चाकू से हमला करने वाले बदमाश के साथ था। फरार आरोपी की पहचान मोहम्मद अंशु के रूप में हुई है, जो गिरफ्तार किए गए मोहम्मद सोनू का भाई है। घायल ने बताया- घर के पास गांजा पीता रहता था आरोपी घायल मोहम्मद वकील ने बताया कि मेरा पड़ोसी मोहम्मद सोनू घर के पास गांजा आदि पीता रहता है। गांजा पीने के दौरान उसके साथ आसपास के बदमाश भी घर के बाहर जमावड़ा लगाकर जुटे रहते हैं। इससे परेशान होकर मेरी बहन ने सोनू को गांजा पीने से मना किया था। घायल ने बताया कि मेरी बहन की ओर से मना किए जाने पर पड़ोसी मो. सोनू और उसके भाई मो. अंशु ने पहले मेरी बहन के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इस दौरान पुलिस मारपीट के आरोपी मो. सोनू को पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगी। मो. वकील ने बताया कि मैं भी घटनास्थल पर था। इसी दौरान पीछे से सोनू का छोटा भाई मोहम्मद अंशु आया और उसने मेरी गर्दन पर चाकू से वार किया। लेकिन मैंने दोनों हाथों से चाकू पकड़ लिया। इसके बाद अंशु ने चाकू खींचा, जिससे मेरे हाथ कट गए, फिर अंशु ने चाकू से मेरे पेट पर वार किया। मैंने दोबारा चाकू को हाथों से पकड़ लिया। इसके बाद अंशु घटनास्थल से फरार हो गया। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने अंशु को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से अंशु फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मुझे लेकर सदर अस्पताल पहुंची। डायल 112 के जमादार ने कहा- एक गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी कर्पूरीग्राम थाना के डायल 112 के जमादार अनुज कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घायल के दोनों हाथ से खून निकल रहा था। चाकू से हमला करने वाला फरार हो गया, लेकिन मारपीट में शामिल मो. सोनू को पकड़ा गया है। जख्मी को पुलिस वाहन से अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाने के विक्रमपुर वांदे गांव में पुलिस के समाने एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार भी हो गया। बाद में पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक के दोनों हाथों में 20 टांकें लगे हैं। घायल युवक की पहचान विक्रमपुर वांदे गांव के ही रहने वाले मोहम्मद सत्तार के बेटे मोहम्मद वकील के रूप में हुई है। उधर, घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनू चाकू से हमला करने वाले बदमाश के साथ था। फरार आरोपी की पहचान मोहम्मद अंशु के रूप में हुई है, जो गिरफ्तार किए गए मोहम्मद सोनू का भाई है। घायल ने बताया- घर के पास गांजा पीता रहता था आरोपी घायल मोहम्मद वकील ने बताया कि मेरा पड़ोसी मोहम्मद सोनू घर के पास गांजा आदि पीता रहता है। गांजा पीने के दौरान उसके साथ आसपास के बदमाश भी घर के बाहर जमावड़ा लगाकर जुटे रहते हैं। इससे परेशान होकर मेरी बहन ने सोनू को गांजा पीने से मना किया था। घायल ने बताया कि मेरी बहन की ओर से मना किए जाने पर पड़ोसी मो. सोनू और उसके भाई मो. अंशु ने पहले मेरी बहन के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इस दौरान पुलिस मारपीट के आरोपी मो. सोनू को पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगी। मो. वकील ने बताया कि मैं भी घटनास्थल पर था। इसी दौरान पीछे से सोनू का छोटा भाई मोहम्मद अंशु आया और उसने मेरी गर्दन पर चाकू से वार किया। लेकिन मैंने दोनों हाथों से चाकू पकड़ लिया। इसके बाद अंशु ने चाकू खींचा, जिससे मेरे हाथ कट गए, फिर अंशु ने चाकू से मेरे पेट पर वार किया। मैंने दोबारा चाकू को हाथों से पकड़ लिया। इसके बाद अंशु घटनास्थल से फरार हो गया। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने अंशु को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से अंशु फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मुझे लेकर सदर अस्पताल पहुंची। डायल 112 के जमादार ने कहा- एक गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी कर्पूरीग्राम थाना के डायल 112 के जमादार अनुज कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घायल के दोनों हाथ से खून निकल रहा था। चाकू से हमला करने वाला फरार हो गया, लेकिन मारपीट में शामिल मो. सोनू को पकड़ा गया है। जख्मी को पुलिस वाहन से अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।


