समस्तीपुर में एक शख्स ने प्लास्टिक के बैट से अपनी मां की पिटाई कर दी। घटना के दौरान गांव में किसी युवक ने वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि हिटाई करता शख्स महिला का छोटा बेटा है और वो मानसिक रूप से बीमार है। घटना की जानकारी के बाद महिला के बड़े बेटे ने अरवल से पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। बैट से पिटाई के बाद महिला को मामूली चोट आई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा गांव की है। महिला का बड़ा बेटा बोला- छोटा भाई अक्सर मां के साथ मारपीट करता है महिला के बड़े बेटे राज कुमार ने बताया कि मैं पेशे से ट्रक ड्राइवर हूं। मेरा छोटा भाई प्रेम कुमार घर पर ही रहता है। घर पर रहने के दौरान वो अक्सर मां से मारपीट करता है। सोमवार शाम को मैं ट्रक लेकर अरवल की ओर गया था। इसी दौरान प्रेम कुमार ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। राज कुमार ने बताया कि मारपीट से परेशान मां जब सड़क की ओर गई तो छोटा भाई प्लास्टिक का बैट लेकर सड़क पर पहुंच गया और मां की पिटाई शुरू कर दी। राज कुमार ने बताया कि छोटा भाई प्रेम मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से बीमार होने के कारण कोई भी प्रेम से ज्यादा बात नहीं करता है। अगर कोई मां के साथ मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने जाता है, तो प्रेम बीच बचाव करने वाले शख्स पर भी हमला कर देता है। डीएसपी बोले- आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शार्मा ने बताया कि सड़क पर महिला से मारपीट कर वीडियो सामने आया है। मामले की जांच की गई है। पीड़िता और आरोपी रिश्ते में मां-बेटे बताए गए हैं। जांच में यह बात भी सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। अभी पुलिस के पास घटना को लेकर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। समस्तीपुर में एक शख्स ने प्लास्टिक के बैट से अपनी मां की पिटाई कर दी। घटना के दौरान गांव में किसी युवक ने वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि हिटाई करता शख्स महिला का छोटा बेटा है और वो मानसिक रूप से बीमार है। घटना की जानकारी के बाद महिला के बड़े बेटे ने अरवल से पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। बैट से पिटाई के बाद महिला को मामूली चोट आई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा गांव की है। महिला का बड़ा बेटा बोला- छोटा भाई अक्सर मां के साथ मारपीट करता है महिला के बड़े बेटे राज कुमार ने बताया कि मैं पेशे से ट्रक ड्राइवर हूं। मेरा छोटा भाई प्रेम कुमार घर पर ही रहता है। घर पर रहने के दौरान वो अक्सर मां से मारपीट करता है। सोमवार शाम को मैं ट्रक लेकर अरवल की ओर गया था। इसी दौरान प्रेम कुमार ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। राज कुमार ने बताया कि मारपीट से परेशान मां जब सड़क की ओर गई तो छोटा भाई प्लास्टिक का बैट लेकर सड़क पर पहुंच गया और मां की पिटाई शुरू कर दी। राज कुमार ने बताया कि छोटा भाई प्रेम मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से बीमार होने के कारण कोई भी प्रेम से ज्यादा बात नहीं करता है। अगर कोई मां के साथ मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने जाता है, तो प्रेम बीच बचाव करने वाले शख्स पर भी हमला कर देता है। डीएसपी बोले- आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शार्मा ने बताया कि सड़क पर महिला से मारपीट कर वीडियो सामने आया है। मामले की जांच की गई है। पीड़िता और आरोपी रिश्ते में मां-बेटे बताए गए हैं। जांच में यह बात भी सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। अभी पुलिस के पास घटना को लेकर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।


