पूर्णिया में पति से झगड़े कर पत्नी ने खाया जहर:गंभीर हालत में जीएमसीएच में कराया एडमिट, खाना बनाने में देरी पर हुआ था विवाद

पूर्णिया में पति से झगड़े कर पत्नी ने खाया जहर:गंभीर हालत में जीएमसीएच में कराया एडमिट, खाना बनाने में देरी पर हुआ था विवाद

पूर्णिया में पति से हुई मामूली कहासुनी में पत्नी ने पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। विवाद की वहज खाना बनाने में हुई देरी बनी। इसे लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने घर में रखी जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। जहर पीने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। घटना चंपानगर के नयानगर तीनटकिया गांव की है। महिला की तबियत बिगड़ते ही आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में महिला के पति संजय ऋषि ने बताया कि उनकी पत्नी रजनी देवी से खाना बनाने में देरी को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में यह सामान्य घरेलू विवाद था, लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान नाराज होकर रजनी देवी ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। महिला का जीएमसीएच में इलाज जारी दवा पीने के कुछ मिनट बाद ही महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आने लगे और मुंह से झाग निकलने लगा। महिला की हालत देखकर घर के लोग घबरा गए। परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिना देर किए उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार कीटनाशक के असर को देखते हुए महिला को लगातार निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं महिला के परिजन उसकी हालत में सुधार आने का इंतजार कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पूर्णिया में पति से हुई मामूली कहासुनी में पत्नी ने पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। विवाद की वहज खाना बनाने में हुई देरी बनी। इसे लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने घर में रखी जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। जहर पीने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। घटना चंपानगर के नयानगर तीनटकिया गांव की है। महिला की तबियत बिगड़ते ही आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में महिला के पति संजय ऋषि ने बताया कि उनकी पत्नी रजनी देवी से खाना बनाने में देरी को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में यह सामान्य घरेलू विवाद था, लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान नाराज होकर रजनी देवी ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। महिला का जीएमसीएच में इलाज जारी दवा पीने के कुछ मिनट बाद ही महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आने लगे और मुंह से झाग निकलने लगा। महिला की हालत देखकर घर के लोग घबरा गए। परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिना देर किए उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार कीटनाशक के असर को देखते हुए महिला को लगातार निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं महिला के परिजन उसकी हालत में सुधार आने का इंतजार कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *