Breaking: ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। मंगलवार को अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर ओमान के तट के पास क्रैश हो गया था। हालांकि उसमें सवार दोनों पायलटों को बचा लिया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसके लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराते हुए बदला लेने की धमकी दी थी और अब अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है।
एयरस्ट्राइक्स करते हुए ईरान को दहलाया
अमेरिकी सेना ने तड़के सुबह एयरस्ट्राइक्स करते हुए ईरान को दहला दिया है। इस हमले में अमेरिकी सेना ने केशम आइलैंड, बंदर अब्बास और जास्क को निशाना बनाया। अमेरिकी हमले के बाद तीनों जगह जोरदार धमाके हुए।


