नोएडा के सेक्टर-146 में किसानों के पांच प्रतिशत प्लाट आवंटित किए जाने है। प्लाट लगाने में देरी होने और किसानो की शिकायत के बाद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने जीएम नियोजन को नोटिस जारी किया। इसके तहत सेक्टर-146 में किसानों के अवशेष प्रस्तावित 5 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंडों का नियोजन और लेआउट स्वीकृति की प्रक्रिया अविलंब पूरी की जाए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई महीनों से इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उच्च स्तर पर नाराजगी व्यक्त की गई है। ये पत्र 2 जून को जारी किया गया। जिसके बाद बाद भी इन्ही मांग को लेकर किसानों ने हाल ही में प्राधिकरण के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें किसानों ने प्राधिकरण को 30 जून का तक का समय दिया है। बता दे सेक्टर-146 में किसानों के लंबित 5 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंडों के आवंटन किया जाना है। इसमें करीब 350 किसानों को भूखंड आवंटित करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था के तहत ड्रॉ (लॉटरी) कराने की तैयारी भी है। जिससे वर्षों से लंबित मामलों का जल्द निस्तारण हो सके। ड्रॉ से तय होगी प्लॉट की लोकेशन
प्राधिकरण ने भूखंडों के आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी प्रणाली अपनाने का निर्णय लिया है। ड्रॉ के माध्यम से यह तय होगा कि किस किसान को कॉर्नर प्लॉट, 12 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर स्थित प्लॉट या पार्क के सामने वाला भूखंड मिलेगा। इससे लोकेशन को लेकर किसी प्रकार के पक्षपात या भेदभाव की शिकायत की संभावना नहीं रहेगी।


