तलवार लहराकर रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गेटोर की छतरियों के पास चाय दुकान संचालक को धमकाया, कार में की थी तोड़फोड़

तलवार लहराकर रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गेटोर की छतरियों के पास चाय दुकान संचालक को धमकाया, कार में की थी तोड़फोड़

जयपुर नॉर्थ जिले की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने तलवार और कुल्हाड़ी लहराकर रंगदारी मांगने और कार में तोड़फोड़ करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तलवार और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। चाय दुकान संचालक से मांगे पैसे, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि 7 जून को गेटोर की छतरियों के पास चाय-पानी की दुकान संचालित करने वाले एक व्यक्ति ने नाहरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला नितेश टांक अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया। आरोप है कि तीनों बदमाशों ने तलवार, कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से उसकी सेंट्रो कार (आरजे-20-सीए-1302) के आगे और साइड के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद दुकान के बाहर हथियार लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 9 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश टांक (23) निवासी हरिजन बस्ती, न्यू माउंट रोड, ब्रह्मपुरी, थाना नाहरगढ़ और अभिषेक सारसर (20) निवासी सीताबाड़ी हरिजन बस्ती, थाना झोटवाड़ा के रूप में हुई है। हथियार दिखाकर फैलाया था दहशत का माहौल पुलिस जांच में सामने आया कि नितेश टांक कुल्हाड़ी और अभिषेक सारसर तलवार लेकर परिवादी को डराने-धमकाने पहुंचे थे। दोनों ने हथियार लहराकर आसपास के लोगों में भी भय का माहौल पैदा किया और भविष्य में अकेले मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। तलवार और कुल्हाड़ी बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक तलवार और एक कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नितेश टांक के खिलाफ नाहरगढ़ थाने में पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2022 में मारपीट और रास्ता रोकने और साल 2023 में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है, ताकि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *