‘हमने तीन विकेट खो दिए थे’, Ruturaj Gaikwad ने बताया कि Vaibhav Suryavanshi समेत शीर्ष बल्‍लेबाज खोने के बाद कैसे पारी को संभाला

‘हमने तीन विकेट खो दिए थे’, Ruturaj Gaikwad ने बताया कि Vaibhav Suryavanshi समेत शीर्ष बल्‍लेबाज खोने के बाद कैसे पारी को संभाला

India A vs Sri Lanka A: श्रीलंका, भारत और अफगानिस्‍तान की ए टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट की ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को दांबुला में खेला गया। इस मैच में भारत ए ने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 8 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में एक समय भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) समेत अपने शीर्ष तीन विकेट महज 69 रनों पर ही गंवा दिए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत श्रीलंका ए के सामने 278 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्‍य रख पाया और 8 रनों से करीबी जीत दर्ज की।

‘हम घर पर खेलने के आदी हैं’

मैच के बाद प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि शतक बनाना अच्छा रहा। आप जानते हैं कि कंडीशन थोड़ी वैसी नहीं थीं, जैसी हम घर पर खेलने के आदी हैं। निश्चित रूप से विंड फैक्टर भी था। इसलिए यह जरूरी था कि सेट बैटर में से कोई एक पूरी इनिंग में खेले और खुशी है कि आज ऐसा हुआ।

‘हमने शीर्ष तीन विकेट भी खो दिए थे’

आपने एडजस्टमेंट कैसे किया? इस पर उन्‍होंने कहा कि निश्चित रूप से जितना हो सके स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश की। हमने शीर्ष तीन विकेट भी खो दिए थे। इसलिए किसी भी स्टेज पर हम नहीं चाहते थे कि कोई नया बैटर बीच के ओवरों का सामना करे, जहां उसके लिए यह चैलेंजिंग होगा। तिलक के साथ भी यही बात हुई थी। चलो जितना हो सके डीप बैटिंग करते हैं।

हम जानते हैं कि हम डेथ ओवरों में अच्छे रन बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसका क्रेडिट श्रीलंकाई बॉलर्स को भी जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी बॉलिंग की। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से वापस खींचा। आप जानते हैं, एक समय पर हम 290 या उससे ऊपर के स्कोर की ओर देख रहे थे, लेकिन उन्होंने इसे बहुत अच्छे से वापस खींचा।

‘हम इसी पॉइंट पर मैच हार गए’

वहीं, मैच हारने के बाद श्रीलंकाई कप्‍तान सहान अराचिगे ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे आउट होने तक मैच हमारे हाथ में था और उसके बाद भी लेकिन बदकिस्मती से वंजुआ रन आउट हो गए। यही वह पॉइंट है, जहां हम मैच हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *