जोधपुर में काजरी में मनाया गया खूजर डे:पुलिसकर्मियों को दी सीपीआर की ट्रेनिंग, पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें

काजरी में मंगलवार को खजूर दिवस मनाया गया। यहां पश्चिमी राजस्थान के किसानों को नई किस्म के बारे में बताया गया। वहीं राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिसकर्मियों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई। इधर, कलेक्टर आलोक रंजन ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभन्नि योजनाओं का रिव्यू किया। इसके साथ ही जोधपुर शहर में कल विभिन्न आयोजन होंगे। पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें…
किसानों को दी खजूर के वैरायटी की जानकारी
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के खजूर ब्लॉक में ‘खजूर दिवस’ का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमी राजस्थान के किसानों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर काजरी के निदेशक डॉ. हनुमान सहाय जाट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलती जलवायु में शुष्क क्षेत्रों के लिए बागवानी आधारित कृषि प्रणाली सबसे मुनाफे का सौदा है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर खजूर जैसी नकदी फसलों को बढ़ावा देने का आह्वान किया ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के दौरान जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने भी किसानों के साथ खजूर ब्लॉक का दौरा कर संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों देखी।
कार्यक्रम में काजरी के डिविजन सेंकड के अध्यक्ष डॉ. धीरज सिंह ने किसानों को उन्नत किस्मों की जानकारी देते हुए विशेष रूप से ‘एडीपी-1’ किस्म की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि यह किस्म मानसून आने से पहले ही पककर तैयार हो जाती है, जिससे बारिश से होने वाले नुकसान की आशंका नहीं रहती और फलों की गुणवत्ता बेहतरीन बनी रहती है। इस अवसर पर जोधपुर संभाग के संयुक्त निदेशक (कृषि ) सत्यनारायण गढ़वाल तथा जोधपुर संभाग के उप निदेशक (उद्यानिकी) रूपेश लावा भी मौजूद रहे। काजरी के वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का किया रिव्यू जिला परिषद सभागार में मंगलवार को कलेक्टर आलोर रंजन की अध्यक्षता में साप्ता​हिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने सरकारी की विभिन्न् योजनाओं और लंबित प्रकरणों का रिव्यू किया। बैठक में कलेक्टर ने सीएम और वीआईपी प्रकोष्ठ में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इनका समय से निस्तारण किया जाए। इसके साथ विभागवार रिव्यू करते हुए ​कहा कि ​किसी भी स्तर पर मामलों के निस्तारण में देरी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का भी रिव्यू किया। बैठक में आरजीएलसी परियोजना तृतीय चरण के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही डिस्कॉम की योजनाओं के प्रोग्रेस की भी रिपोर्ट ली।
बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) दौलतराम, जिला रसद अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा समेत कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दी सीपीआर की ट्रेनिंग राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सात दिन के लिए सीपीआर ट्रेनिंग दी जा रही है। केंद्र के प्रधानाचार्य डॉ. महा​वीर सिंह राणावत ने बताया कि इस दौरान ट्रेनिंग ले रहे नव नियुक्त कॉन्स्टेबल और प्लाटून कमांडर पद के प्रमोशन केडर कोर्स कर रहे 900 ट्रेनर्स को सीपीआर की ट्रेनिग दी जा रही है। इसमें सीपीआर मैन डॉ. राजेंद्र तातेड़ की ओर से सीपीआर टेक्निक के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही डॉ. तातेड़ ने कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक तथा हार्ट फैल से संबंधित जानकारी भी दी। कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रधानाचाय डॉ महावीर सिंह राणावत ने पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करने के लिए कहा। कार्यक्रम में आरपीटीसी, जोधपुर के कमान्डेंट गोपाल सिंह भाटी और उप पुलिस अधीक्षक निशा भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन पंकज राज माथुर, पुलिस निरीक्षक ने किया। जोधाणा वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के अध्यक्ष दिनेश त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत द्वारा मंगलवार को जोधाणा वृद्धाश्रम़, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों से वार्तालाप करते हुए उनके स्वास्थ्य, खान-पान, अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच-पड़ताल कर उन्हें विधिक जानकारी प्रदान कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

महात्मा गांधी स्कूल की तीन स्टूडेंट का स्कॉलर​शिप योजना में सिलेक्शन जोधपुर क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), माता का थान की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस ) में सिलेक्शन हुआ है।
स्कूल की प्रधानाचार्य जया पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय की पूजा चौधरी पुत्री गंगा राम चौधरी ने 148 अंक, साक्षी परिहार पुत्री मदन लाल परिहार ने 134 अंक और हेमेंद्र कंवर पुत्री महावीर सिंह ने 115 अंकों के साथ सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्या ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस कल्याणकारी योजना के तहत चयनित छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आगामी चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए स्कॉलरशिप मिलेगी। यह आर्थिक सहयोग इन होनहार छात्राओं के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।प्रधानाचार्या ने कहा कि वर्ष 2024 से लेकर अब तक इस विद्यालय से कुल 5 विद्यार्थियों का चयन एनएमएमएस योजना में हो चुका है। यह उपलब्धि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित माहौल और विद्यालय के समर्पित स्टाफ की कड़ी मेहनत का प्रत्यक्ष परिणाम है।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पुलिस थाना कोतवाली परिसर में स्थापित स्वर्गीय फतेहराज कल्ला की प्रतिमा के खंडित होने के मामले में मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया। घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाने तथा प्रतिमा के सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापन की मांग को लेकर द रॉयल्स सोसायटी, जोधपुर एवं रॉयल्स सोसायटी से जुड़े समाज के अधिवक्ता बंधुओं द्वारा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर दी रॉयल्स सोसायटी के संरक्षक डॉ आनंद राज पुरोहित,अध्यक्ष एडवोकेट कपिल बोहरा, उपाध्यक्ष निलेश तिवारी,मीडिया प्रभारी हरिगोपाल व्यास,दीपक सोनी,विनोद व्यास,एडवोकेट निलेश बोहरा,गोकुलेश बोहरा एडवोकेट इमरान ख़ान,योगेश बोहरा,आरिफ मलकानी, गोपालराज कल्ला,एडवोकेट मोहसिन खान, एडवोकेट अब्दुल खालिद ,ब्रजराज सिह भाटी,पुष्पेंद्र सिह भाटी,विकास चारण ,अमरनारायण पुरोहित,पुखराज मेघवाल,सुमित कल्ला,भंवरलाल,दिनेश विश्नोई ,सुशील हर्ष,राजकुमार पुरोहित एवं अन्य अधिवक्ता साथियों ने उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा तथा प्रशासन से शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह मामला केवल एक प्रतिमा तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की ऐतिहासिक विरासत, जनभावनाओं एवं कानून-व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।
जोधपुर संभाग के 32 मंदिरों में बुधवार को होगा विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम जोधुपर संभाग के मंदिरों में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम होगा। इसके तहत संभाग के 32 मंदिरों में सुबह 8 बजे आयोजन होगा।
देवस्थान विभाग जोधपुर के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इसके लिए सभी को निर्देशित कर दिया है और तैयारी भी पूरी कर ली है नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन 10 जून को जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिले में बुधवार सुबह 10:30 बजे “नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग, जोधपुर के उपनिदेशक फरसाराम विश्नाई ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिले के समस्त सेक्टर, मण्डल एवं ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, महिलाएं एवं बालिकाएं प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित होंगी। उन्होंने बताया कि नारी चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए किए गए विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री बुधवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल बुधवार सुब 11 बजे जयपुर से विधानसभा क्षेत्र लूणी पहुंचेंगे। वे सुबह 11.15 बजे से सांय 6.30 बजे तक लूणी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
वे सांय 7 बजे मण्डलनाथ दईजर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मण्डलनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि 9.30 बजे सर्किट हाउस जोधपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *