दो बेटियों के पिता का शव तालाब किनारे मिला:सुल्तानपुर में पत्नी नगर क्षेत्र में होमगार्ड के पद पर है तैनात, बेटियां पढ़ाई कर रही

दो बेटियों के पिता का शव तालाब किनारे मिला:सुल्तानपुर में पत्नी नगर क्षेत्र में होमगार्ड के पद पर है तैनात, बेटियां पढ़ाई कर रही

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के बांसी गांव में 48 वर्षीय राम नेवल जायसवाल का शव सोमवार को गांव के बाहर तालाब के पास पगडंडी पर मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान बांसी गांव निवासी अलगू जायसवाल के पुत्र राम नेवल जायसवाल (48) के रूप में हुई। बताया गया कि राम नेवल अपनी वृद्ध मां के साथ गांव में रहते थे। उनकी पत्नी होमगार्ड में तैनात हैं और वर्तमान में नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में ड्यूटी कर रही हैं। वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित अपने मायके में रहकर नौकरी करती हैं। मृतक की दो बेटियां पढ़ाई कर रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुड़वार के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि 9 जून को पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव के बाहर पगडंडी पर मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *