पंकज चौधरी बोले- 2027 से पहले बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन:जनता परिवारवाद और जातिवाद को समाप्त कर देगी, BJP को मिलेगी पहले से बड़ी जीत

पंकज चौधरी बोले- 2027 से पहले बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन:जनता परिवारवाद और जातिवाद को समाप्त कर देगी, BJP को मिलेगी पहले से बड़ी जीत

औरैया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को बुंदेलखंड भ्रमण के दौरान औरैया पहुंचे। तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधा और आगामी चुनावों को लेकर भाजपा का पक्ष रखा। पंकज चौधरी ने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन 2027 के चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और DMK के पुराने राजनीतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्षी एकता कमजोर पड़ रही है और यह उसके विघटन के संकेत हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि 10 जून को उनके लगातार सत्ता में रहने के 4399 दिन पूरे हो जाएंगे। उन्होंने इसे देश के किसी भी प्रधानमंत्री के सबसे लंबे निरंतर कार्यकाल का रिकॉर्ड बताया।
उन्होंने हाल के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी को जनता का समर्थन मिला है। चौधरी ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के चुनाव में भी जनता परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को नकारते हुए भाजपा को पहले से अधिक समर्थन देगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच काम कर रही है और इसी आधार पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, अवधेश भदोरिया, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *