सीवान में सीएसपी संचालकों से लूटकांड का खुलासा:हथियार-नकदी के साथ 2 गिरफ्तार; CSP संचालक ही निकला लाइनर

सीवान में सीएसपी संचालकों से लूटकांड का खुलासा:हथियार-नकदी के साथ 2 गिरफ्तार; CSP संचालक ही निकला लाइनर

सीवान के लकड़ीनवीगंज व बसंतपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, नगद राशि तथा लूट से संबंधित सामान बरामद किया है। एसपी पूरन कुमार झा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक सीएसपी संचालक से लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। अनुसंधान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 9 जून को वाहन जांच अभियान के दौरान मदारपुर गांव से साजिद अली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा लूट से संबंधित मोबाइल बरामद किया गया। लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की पूछताछ में साजिद अली ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने 17 अप्रैल 2026 को लकड़ीनवीगंज तथा 1 जून 2026 को बसंतपुर में सीएसपी संचालकों से हुई लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही और बैंक के सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दूसरे आरोपी आनंद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि आनंद कुमार स्वयं एक सीएसपी संचालक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह दोनों लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभा रहा था और लूटी गई राशि का करीब 30 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करता था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य अभियुक्त सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य कांड में पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी साजिद अली तथा मौलानापुर निवासी आनंद कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद और एक काला बैग बरामद किया है। सीवान के लकड़ीनवीगंज व बसंतपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, नगद राशि तथा लूट से संबंधित सामान बरामद किया है। एसपी पूरन कुमार झा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक सीएसपी संचालक से लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। अनुसंधान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 9 जून को वाहन जांच अभियान के दौरान मदारपुर गांव से साजिद अली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा लूट से संबंधित मोबाइल बरामद किया गया। लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की पूछताछ में साजिद अली ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने 17 अप्रैल 2026 को लकड़ीनवीगंज तथा 1 जून 2026 को बसंतपुर में सीएसपी संचालकों से हुई लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही और बैंक के सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दूसरे आरोपी आनंद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि आनंद कुमार स्वयं एक सीएसपी संचालक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह दोनों लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभा रहा था और लूटी गई राशि का करीब 30 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करता था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य अभियुक्त सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य कांड में पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी साजिद अली तथा मौलानापुर निवासी आनंद कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद और एक काला बैग बरामद किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *