राजस्व वसूली में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश:हापुड़ में समीक्षा बैठक में विभागों की प्रगति परखी, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

राजस्व वसूली में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश:हापुड़ में समीक्षा बैठक में विभागों की प्रगति परखी, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही राजस्व वसूली की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उन विभागों पर विशेष ध्यान दिया जिनकी राजस्व वसूली लक्ष्य के मुकाबले कम रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व संग्रह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को अपनी कार्ययोजना में सुधार कर वसूली अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कविता मीणा ने अधिकारियों से नियमित रूप से राजस्व वसूली की समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली प्राप्त की जाए। साथ ही, जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन्हें विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और राजस्व वसूली से संबंधित चुनौतियों से भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार, जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राजस्व वसूली को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *