बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ काफी समय से चर्चा में है। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म कोई आम लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें प्यार के साथ-साथ बदले की एक खौफनाक कहानी और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर राज मेहता ने किया है, जो इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गुड न्यूज’ बना चुके हैं।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है फिल्म
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टाइगर, जाह्नवी और लक्ष्य की इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।
TIGER SHROFF – JANHVI KAPOOR – LAKSHYA: ‘LAG JA GALE’ RELEASE DATE LOCKED… Dharma Productions, the producers of #LagJaGale, have finalised a Summer 2027 release for the film: 14 May 2027.#TigerShroff, #JanhviKapoor, and #Lakshya star in this intense action entertainer,… pic.twitter.com/0Pissa0nOb
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 9, 2026
इसे भी पढ़ें: दोस्त Kumod Raney के Funeral में फूट-फूटकर रोए Salman Khan, बॉडीगार्ड शेरा ने संभाला
पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी यह नई तिकड़ी
फिल्म ‘लग जा गले’ को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि बॉलीवुड में पहली बार टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की तिकड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएगी। लव ट्रायंगल के इस दिलचस्प कॉन्सेप्ट में इन तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री कैसी होगी और यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरेगी, इसका फैसला अगले साल मई में हो जाएगा।


