Miss Universe Kerala 2026 Winner Kaziah Liz Mejo: सालों तक काजिया लिज मेजो अपनी एक भी बिना फिल्टर वाली फोटो क्लिक नहीं करवाती थीं। उन्हें अपने लुक्स, पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को लेकर गहरी असुरक्षा महसूस होती थी। लेकिन आज वही काजिया मिस यूनिवर्स केरल 2026 (Miss Universe Kerala 2026) का ताज जीतकर हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। केरल के अलाप्पुझा जिले के मावेलिक्कारा की रहने वाली 19 वर्षीय काजिया ने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
बिना फिल्टर वाली फोटो नहीं लेती थीं काजिया
मीडिया इंटरव्यू में जब काजिया लिज मेजो से उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी उपलब्धि के बदले लुक्स से जुड़ी असुरक्षाओं को दूर करने के बारे में बात करते हुए कहा, “सालों तक, मेरे पास अपनी एक भी बिना फिल्टर वाली फोटो नहीं थी। मुझे अपने लुक्स, अपनी पर्सनैलिटी… लगभग हर चीज को लेकर असुरक्षा महसूस होती थी।”
काजिया के मुताबिक, यह बदलाव रातों-रात नहीं आया। उन्होंने अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी और लुक्स पर सालों तक मेहनत की। लेकिन एक चीज जिसने सबसे ज्यादा मदद की, वह थी ‘फेक इट टिल यू मेक इट’ यानी जब तक सच न हो जाए, तब तक ऐसा नाटक करो है।
मीडिया को काजिया ने बताया, “मैंने अपने दिमाग को यह यकीन दिलाया कि मैं दुनिया की सबसे कॉन्फिडेंट इंसान हूं और स्टेज पर उतर गई। लोगों ने उस पर भरोसा किया, और धीरे-धीरे मुझे भी खुद पर भरोसा होने लगा।”
बेहद स्टाइलिश हैं काजिया
काजिया की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखने से पता चलता है कि अपनी असुरक्षाओं पर काम करने के साथ ही वे बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखने पर भी काम करती थी। काजिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक से बढ़कर एक वेस्टर्न ड्रेस में फोटो और वीडियो होने के साथ ही, उन्होंने ट्रेडिशनल इंडियन साड़ी और सूट में भी फोटोज और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
‘मिस टीन इंटरनेशनल’ भी रह चुकी हैं काजिया लिज मेजो
काजिया लिज मेजो लॉ की पढ़ाई करने के साथ ही, मिस यूनिवर्स केरल बनने से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ (Miss Teen International) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और वह प्रथम उपविजेता भी रही हैं।
Harnaaz Sandhu से मिली प्रेरणा
काजिया लिज मेजो को सौंदर्य प्रतियोगिताओं (pageantry) में भाग लेने की प्रेरणा साल 2021 में हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनने के बाद मिली है। बता दें कि हरनाज संधू से पहले 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने यह ताज जीता है।


