बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:नीतीश को JDU ऑफिस में मीटिंग का न्योता, बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर, 2 अपराधियों का एनकाउंटर

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:नीतीश को JDU ऑफिस में मीटिंग का न्योता, बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर, 2 अपराधियों का एनकाउंटर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। MLC का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, RJD ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी चीफ नहीं चीप मिनिस्टर हैं। बिहार के 2 बदमाशों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनकाउंटर हुआ है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. फूट-फूटकर रोने वाले शिवचंद्र का इस्तीफा मंजूर नहीं बिहार में MLC चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शिवचंद्र राम ने सोमवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, RJD ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, ‘देर रात उनसे बातचीत हुई है। हम जानते हैं वो पुराने सिपाही हैं। पार्टी ने उनके त्यागपत्र को अस्वीकार्य किया है।’ पूरी खबर पढ़ें 2. तेजस्वी बोले- सम्राट चौधरी चीफ नहीं चीप मिनिस्टर हैं लालू परिवार की सिक्योरिटी और बंगला विवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी ने कहा, ‘सम्राट चौधरी चीफ नहीं चीप मिनिस्टर हैं। इसलिए वो चीप राजनीति कर रहे हैं। मुझे कोई सुरक्षा की जरूरत नहीं है। सम्राट चौधरी घृणा की भावना से राजनीति कर रहे हैं। सरकारी खजाना खाली है। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए सुरक्षा कम कर दी गई। ताकि इस पर चर्चा हो सके। राबड़ी देवी के स्टेटस में 2005 से कोई बदलाव नहीं हुआ। फिर बंगला क्यों खाली कराया जा रहा है।” पूरी खबर पढ़ें 3. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक, केस डायरी की मांग
फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस से केस डायरी की भी मांग की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए। खान सर की तरफ से पेश हुए वकील अरविंद कुमार महुआर ने कोर्ट से कहा कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई। किसी तरह से भय फैलाना मकसद नहीं था। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार के 2 कुख्यात का उत्तराखंड में एनकाउंटर
बिहार के 2 बदमाशों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनकाउंटर हुआ है। दोनों बदमाशों की पहचान सीतामढ़ी के वसीम और अकरम के रूप में हुई है। पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के महुआगाछी की है। इन दोनों बदमाशों ने सीतामढ़ी में 17 मई 2026 को सीएसपी संचालक सुंदर यादव की 3 गोली मारकर हत्या कर दी थी और तब से फरार चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5. जदयू ऑफिस में जनसुनवाई के वक्त पहुंचे पूर्व सीएम पूर्व सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू पार्टी ऑफिस पहुंचे। जब वे पहुंचे तो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और मंत्री शिला मंडल जनसुनवाई कर रहे थे। उन्होंने जदयू ऑफिस में चल रहे कार्यों को देखा। नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा कि यहां दो जगह पर दरबार लगाइए। हमने सब काम किया है देखिए कितना अच्छा लग रहा है। कुछ दिक्कत नहीं है। विजय चौधरी ने कहा कि हां सब कुछ करवा रहे हैं। 21 जून को यहां बड़ी बैठक हो रही है और आप भी आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला मुजफ्फरपुर में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। सरैया SDPO अभिजीत कौर ने बताया कि अलग-अलग मामलों के अभियुक्त अजय राय को गिरफ्तार करने के लिए पारु थाने की 8 सदस्यों की टीम उसके घर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की ओर पुलिस टीम पर अचानक पथराव कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें 7. बॉयफ्रेंड की हत्या, ‘राजपूत की लड़की को छेड़ना मत’ गोपालगंज में गर्लफ्रेंड के भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसे घर से करीब 6 Km पानी से भरे गड्‌ढे में फेंक दिया। उसने मृतक के भाई को वॉट्सएप पर धमकी भी दी। आरोपी ने लिखा, ‘दोबारा किसी राजपूत की लड़की को छेड़ने की कोशिश मत करना।’ हालांकि, मृतक के भाई ने किसी तरह के अफेयर से इनकार किया है। मृतक की पहचान सुहागपुर गांव अनीश कुमार(23) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. महिला टीचर से रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग गयाजी में एक महिल टीचर के साथ रेप के बाद ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला टीचर के साथ टीचर ने पहले राजनीतिक पहचान की बात की। फिर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC बनवाने का सपना दिखाकर अपने जाल में फंसाया। पीड़ित महिला टीचर के मुताबिक, आरोपी टीचर ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया और रेप की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी टीचर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। पूरी खबर पढ़ें 9. शादी में हथियार लेकर डांस, तलाश में जुटी पुलिस बेगूसराय में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग और हथियार प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में दो युवकों की ओर से सरेआम हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो फुलवड़िया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड बरौनी का बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शनिवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच का है। दीनदयाल रोड बरौनी में एक शादी समारोह चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 10. 32 जिलों में कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 32 जिलों में कल यानी बुधवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 60-80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में तापमान 40°C के आसपास रह सकता है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। MLC का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, RJD ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी चीफ नहीं चीप मिनिस्टर हैं। बिहार के 2 बदमाशों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनकाउंटर हुआ है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. फूट-फूटकर रोने वाले शिवचंद्र का इस्तीफा मंजूर नहीं बिहार में MLC चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शिवचंद्र राम ने सोमवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, RJD ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, ‘देर रात उनसे बातचीत हुई है। हम जानते हैं वो पुराने सिपाही हैं। पार्टी ने उनके त्यागपत्र को अस्वीकार्य किया है।’ पूरी खबर पढ़ें 2. तेजस्वी बोले- सम्राट चौधरी चीफ नहीं चीप मिनिस्टर हैं लालू परिवार की सिक्योरिटी और बंगला विवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी ने कहा, ‘सम्राट चौधरी चीफ नहीं चीप मिनिस्टर हैं। इसलिए वो चीप राजनीति कर रहे हैं। मुझे कोई सुरक्षा की जरूरत नहीं है। सम्राट चौधरी घृणा की भावना से राजनीति कर रहे हैं। सरकारी खजाना खाली है। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए सुरक्षा कम कर दी गई। ताकि इस पर चर्चा हो सके। राबड़ी देवी के स्टेटस में 2005 से कोई बदलाव नहीं हुआ। फिर बंगला क्यों खाली कराया जा रहा है।” पूरी खबर पढ़ें 3. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक, केस डायरी की मांग
फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस से केस डायरी की भी मांग की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए। खान सर की तरफ से पेश हुए वकील अरविंद कुमार महुआर ने कोर्ट से कहा कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई। किसी तरह से भय फैलाना मकसद नहीं था। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार के 2 कुख्यात का उत्तराखंड में एनकाउंटर
बिहार के 2 बदमाशों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनकाउंटर हुआ है। दोनों बदमाशों की पहचान सीतामढ़ी के वसीम और अकरम के रूप में हुई है। पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के महुआगाछी की है। इन दोनों बदमाशों ने सीतामढ़ी में 17 मई 2026 को सीएसपी संचालक सुंदर यादव की 3 गोली मारकर हत्या कर दी थी और तब से फरार चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5. जदयू ऑफिस में जनसुनवाई के वक्त पहुंचे पूर्व सीएम पूर्व सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू पार्टी ऑफिस पहुंचे। जब वे पहुंचे तो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और मंत्री शिला मंडल जनसुनवाई कर रहे थे। उन्होंने जदयू ऑफिस में चल रहे कार्यों को देखा। नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा कि यहां दो जगह पर दरबार लगाइए। हमने सब काम किया है देखिए कितना अच्छा लग रहा है। कुछ दिक्कत नहीं है। विजय चौधरी ने कहा कि हां सब कुछ करवा रहे हैं। 21 जून को यहां बड़ी बैठक हो रही है और आप भी आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला मुजफ्फरपुर में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। सरैया SDPO अभिजीत कौर ने बताया कि अलग-अलग मामलों के अभियुक्त अजय राय को गिरफ्तार करने के लिए पारु थाने की 8 सदस्यों की टीम उसके घर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की ओर पुलिस टीम पर अचानक पथराव कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें 7. बॉयफ्रेंड की हत्या, ‘राजपूत की लड़की को छेड़ना मत’ गोपालगंज में गर्लफ्रेंड के भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसे घर से करीब 6 Km पानी से भरे गड्‌ढे में फेंक दिया। उसने मृतक के भाई को वॉट्सएप पर धमकी भी दी। आरोपी ने लिखा, ‘दोबारा किसी राजपूत की लड़की को छेड़ने की कोशिश मत करना।’ हालांकि, मृतक के भाई ने किसी तरह के अफेयर से इनकार किया है। मृतक की पहचान सुहागपुर गांव अनीश कुमार(23) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. महिला टीचर से रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग गयाजी में एक महिल टीचर के साथ रेप के बाद ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला टीचर के साथ टीचर ने पहले राजनीतिक पहचान की बात की। फिर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC बनवाने का सपना दिखाकर अपने जाल में फंसाया। पीड़ित महिला टीचर के मुताबिक, आरोपी टीचर ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया और रेप की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी टीचर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। पूरी खबर पढ़ें 9. शादी में हथियार लेकर डांस, तलाश में जुटी पुलिस बेगूसराय में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग और हथियार प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में दो युवकों की ओर से सरेआम हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो फुलवड़िया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड बरौनी का बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शनिवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच का है। दीनदयाल रोड बरौनी में एक शादी समारोह चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 10. 32 जिलों में कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 32 जिलों में कल यानी बुधवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 60-80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में तापमान 40°C के आसपास रह सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *