ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भागलपुर के 10 खिलाड़ी ने जीता मेडल:राज्य स्तरीय मुकाबले में 2 छात्रों को गोल्ड; 2 ने रजत-6 ने कांस्य किया अपने नाम

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भागलपुर के 10 खिलाड़ी ने जीता मेडल:राज्य स्तरीय मुकाबले में 2 छात्रों को गोल्ड; 2 ने रजत-6 ने कांस्य किया अपने नाम

भभुआ के कैमूर स्थित डी.पी.एस. स्कूल में 5 से 7 जून 2026 तक आयोजित 37वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भागलपुर के एक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 10 ने कुल 10 पदक जीतकर विद्यालय, भागलपुर और बिहार का गौरव बढ़ाया। इन पदकों में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों ने कोच विद्या रॉय के मार्गदर्शन में यह शानदार प्रदर्शन किया। निक्की राज ने जीता गोल्ड स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में निक्की राज (33-35 किग्रा) और सौम्या प्रियदर्शिनी (35-38 किग्रा) शामिल हैं। रजत पदक काल्पनिक (41-44 किग्रा) और आशुतोष पाठक (63-65 किग्रा) ने जीते। कांस्य पदक विजेता प्रियतमा (27-29 किग्रा), दिशा श्री (29-32 किग्रा), परी (38-41 किग्रा), ख्याति सिंह (49-52 किग्रा), ध्रुव राज (47-49 किग्रा) और उत्कृष्ट राज (41-45 किग्रा) रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सृष्टि और रचना सिंह ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस शानदार सफलता पर विद्यालय के हेड मास्टर फादर कुरियन, उप-प्राचार्य फादर जोसेफ, ताइक्वांडो संघ भागलपुर के अध्यक्ष तुलसी कुमार और सचिव राकेश साहू ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शिक्षकों अजय सर, संदीप सर, सौरभ सर, खुशी मैम, सुजीत सर और अश्विनी राय ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। भभुआ के कैमूर स्थित डी.पी.एस. स्कूल में 5 से 7 जून 2026 तक आयोजित 37वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भागलपुर के एक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 10 ने कुल 10 पदक जीतकर विद्यालय, भागलपुर और बिहार का गौरव बढ़ाया। इन पदकों में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों ने कोच विद्या रॉय के मार्गदर्शन में यह शानदार प्रदर्शन किया। निक्की राज ने जीता गोल्ड स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में निक्की राज (33-35 किग्रा) और सौम्या प्रियदर्शिनी (35-38 किग्रा) शामिल हैं। रजत पदक काल्पनिक (41-44 किग्रा) और आशुतोष पाठक (63-65 किग्रा) ने जीते। कांस्य पदक विजेता प्रियतमा (27-29 किग्रा), दिशा श्री (29-32 किग्रा), परी (38-41 किग्रा), ख्याति सिंह (49-52 किग्रा), ध्रुव राज (47-49 किग्रा) और उत्कृष्ट राज (41-45 किग्रा) रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सृष्टि और रचना सिंह ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस शानदार सफलता पर विद्यालय के हेड मास्टर फादर कुरियन, उप-प्राचार्य फादर जोसेफ, ताइक्वांडो संघ भागलपुर के अध्यक्ष तुलसी कुमार और सचिव राकेश साहू ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शिक्षकों अजय सर, संदीप सर, सौरभ सर, खुशी मैम, सुजीत सर और अश्विनी राय ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *