संभल में दो घरों में हुई चोरी:लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

संभल में दो घरों में हुई चोरी:लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

संभल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के करेड़ा महमदपुर गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। गांव निवासी रशीद पुत्र रहीम शाह और कल्लू पुत्र हामिद के घरों में चोरी हुई। चोरों ने रात के समय पीछे जंगल की ओर से दीवार में सुराख (कूमल) करके घरों में प्रवेश किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया सुबह जब परिवारजनों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, तो दोनों घरों में सामान बिखरा हुआ मिला। इससे चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर हजरत नगर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवारों ने थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *