Karauli News : करौली के हिण्डौन में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो मासूम बच्चों की मौत

Karauli News : करौली के हिण्डौन में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो मासूम बच्चों की मौत

Karauli hindaun city News : करौली। जिले के हिण्डौनसिटी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक महिला सहित दो मासूम बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर हुक्मी खेड़ा स्टेशन के पास के हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार जयपुर-बयाना पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला दो छोटे बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, तभी अचानक ट्रेन आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें हिण्डौन के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *