गोपालगंज में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:पति ने फोन पर दी थी धमकी- बहन को ले जाओ नहीं तो मार दूंगा, हिरासत में ससुर

गोपालगंज में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:पति ने फोन पर दी थी धमकी- बहन को ले जाओ नहीं तो मार दूंगा, हिरासत में ससुर

गोपालगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर मेरी बहन ने सुसाइड कर लिया है। उसके पति ने मरने से पहले मुझे फोन कर धमकी दी थी कि अगर तुम अपनी बहन को नहीं ले गए तो मैं मार डालूंगा। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर विशुनपुरा गांव निवासी जमशेद आलम की 23 साल की पत्नी हिना खातून के रूप में हुई है। दो साल पहले हुई थी शादी, शुरुआती दिन थे ठीक जानकारी के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी गांव निवासी हिना खातून की शादी करीब दो साल पहले बड़े धूमधाम से जमशेद आलम के साथ हुई थी। परिजन के मुताबिक शादी के शुरुआती कुछ महीने तक पति-पत्नी के बीच सबकुछ सामान्य था। हिना ससुराल में सभी लोगों का सम्मान करती थी और परिवार के साथ मिल-जुलकर रहती थी। लेकिन समय बीतने के साथ ही रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर हिना को परेशान करने लगे। दहेज और घरेलू विवाद को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पति विदेश में करता था काम, लौटने के बाद भी नहीं बदले हालात मृतका के परिजनों ने बताया कि हिना का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता था। करीब दो महीने पहले ही वह विदेश से वापस अपने घर आया था। परिवार वालों को उम्मीद थी कि पति के वापस आने के बाद बेटी की परेशानी खत्म हो जाएगी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी हिना के साथ मारपीट और विवाद जारी रहा। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन कई बार फोन कर ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने की बात बताती थी। हर बार परिवार वाले उसे समझाते थे और मामला शांत कराने की कोशिश करते थे। घटना से पहले बहन ने फोन कर बताई थी मारपीट की बात मृतका के भाई ने बताया कि घटना से एक दिन पहले शाम को हिना ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसने कहा कि बहन की परेशानी सुनने के बाद परिवार वालों ने सुबह उसे घर लाने का फैसला किया था। भाई के अनुसार, सुबह अचानक हिना के पति का फोन आया। उसने धमकी देते हुए कहा कि “अपनी बहन को ले जाओ, नहीं तो मैं उसकी हत्या कर दूंगा।” पति की बात सुनने के बाद मायके वाले तुरंत हिना को लेने के लिए ससुराल पहुंचे। दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव परिजनों ने बताया कि जब वे हिना के ससुराल पहुंचे तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घर के लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलने के बाद अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में हिना का शव मिला। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मायके वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले फरार हो गए ससुराल वाले परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतका का पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई सिधवलिया थाना पुलिस के अनुसार, मामले में मृतका के मायके पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हिना की मौत के बाद उसके मायके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि हिना को न्याय मिल सके। गोपालगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर मेरी बहन ने सुसाइड कर लिया है। उसके पति ने मरने से पहले मुझे फोन कर धमकी दी थी कि अगर तुम अपनी बहन को नहीं ले गए तो मैं मार डालूंगा। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर विशुनपुरा गांव निवासी जमशेद आलम की 23 साल की पत्नी हिना खातून के रूप में हुई है। दो साल पहले हुई थी शादी, शुरुआती दिन थे ठीक जानकारी के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी गांव निवासी हिना खातून की शादी करीब दो साल पहले बड़े धूमधाम से जमशेद आलम के साथ हुई थी। परिजन के मुताबिक शादी के शुरुआती कुछ महीने तक पति-पत्नी के बीच सबकुछ सामान्य था। हिना ससुराल में सभी लोगों का सम्मान करती थी और परिवार के साथ मिल-जुलकर रहती थी। लेकिन समय बीतने के साथ ही रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर हिना को परेशान करने लगे। दहेज और घरेलू विवाद को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पति विदेश में करता था काम, लौटने के बाद भी नहीं बदले हालात मृतका के परिजनों ने बताया कि हिना का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता था। करीब दो महीने पहले ही वह विदेश से वापस अपने घर आया था। परिवार वालों को उम्मीद थी कि पति के वापस आने के बाद बेटी की परेशानी खत्म हो जाएगी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी हिना के साथ मारपीट और विवाद जारी रहा। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन कई बार फोन कर ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने की बात बताती थी। हर बार परिवार वाले उसे समझाते थे और मामला शांत कराने की कोशिश करते थे। घटना से पहले बहन ने फोन कर बताई थी मारपीट की बात मृतका के भाई ने बताया कि घटना से एक दिन पहले शाम को हिना ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसने कहा कि बहन की परेशानी सुनने के बाद परिवार वालों ने सुबह उसे घर लाने का फैसला किया था। भाई के अनुसार, सुबह अचानक हिना के पति का फोन आया। उसने धमकी देते हुए कहा कि “अपनी बहन को ले जाओ, नहीं तो मैं उसकी हत्या कर दूंगा।” पति की बात सुनने के बाद मायके वाले तुरंत हिना को लेने के लिए ससुराल पहुंचे। दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव परिजनों ने बताया कि जब वे हिना के ससुराल पहुंचे तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घर के लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलने के बाद अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में हिना का शव मिला। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मायके वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले फरार हो गए ससुराल वाले परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतका का पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई सिधवलिया थाना पुलिस के अनुसार, मामले में मृतका के मायके पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हिना की मौत के बाद उसके मायके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि हिना को न्याय मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *