पटना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान में खोए और स्नेचिंग किए गए मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को लौटाने का अभियान जारी है। पुलिस ने करीब 150 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके धारकों को सौंपा है। SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लगातार खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। उन्हें बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। एसएसपी ने कहा, आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। जिन लोगों के मोबाइल फोन खो गए हैं, उन्हें वापस दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, ताकि बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा सकें। लोगों के चेहरों पर खुशी दिखी लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पटना पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आम जनता के हित में किया गया सराहनीय कार्य बताया। लोगों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के कारण उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका, जिससे उनका पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। पटना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान में खोए और स्नेचिंग किए गए मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को लौटाने का अभियान जारी है। पुलिस ने करीब 150 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके धारकों को सौंपा है। SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लगातार खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। उन्हें बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। एसएसपी ने कहा, आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। जिन लोगों के मोबाइल फोन खो गए हैं, उन्हें वापस दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, ताकि बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा सकें। लोगों के चेहरों पर खुशी दिखी लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पटना पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आम जनता के हित में किया गया सराहनीय कार्य बताया। लोगों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के कारण उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका, जिससे उनका पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।


