जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग, 3 की मौत:5 लोग 90 प्रतिशत तक झुलसे, SMS में करवाया भर्ती

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग, 3 की मौत:5 लोग 90 प्रतिशत तक झुलसे, SMS में करवाया भर्ती

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 मजदूर झुलस गए। झुलसे लोगों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश लोग 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह-नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। 5 लोगों को गंभीर झुलसने पर SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कोई ज्वलनशील होने के कारण आग लगी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। हादसे से जुड़ी फोटोज… खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *