गयाजी में MLC बनाने का झांसा, 14.81 लाख की वसूली:आरोपी ने नशीला ड्रिंक पिलाकर महिला टीचर का बनाया अश्लील वीडियो, कोर्ट के आदेश पर FIR

गयाजी में MLC बनाने का झांसा, 14.81 लाख की वसूली:आरोपी ने नशीला ड्रिंक पिलाकर महिला टीचर का बनाया अश्लील वीडियो, कोर्ट के आदेश पर FIR

गयाजी में एक महिल टीचर के साथ रेप के बाद ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के साथी टीचर ने पहले राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाया। इसके बाद महिला को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC बनवाने का सपना दिखाकर शिक्षिका को अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी टीचर ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी टीचर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर 14.81 लाख रुपए की वसूली भी कर ली। ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला टीचर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गया के कोतवाली थाना में आरोपी टीचर समेत 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस फिलहाल महिला के आरोपों के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला आरोपियों की पहचान बक्सर जिले के रहने वाले टीचर प्रकाश, उसके दो सहयोगी गंगाराम और कृष्णा के रूप में की गई है। पीड़िता चाकंद इलाके की रहने वाली है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान बक्सर के रहने वाले पेशे से टीचर प्रकाश से हुई। प्रकाश ने दावा किया कि उसका राजनीतिक लोगों से बेहतर संबंध है। आरोपी ने अपने दावे को सच साबित करने के लिए महिला को एक राजनीतिक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और भरोसा दिलाया कि अगर वो ग्रुप में एक्टिव रहती है, तो उसे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का टिकट दिलाया जा सकता है। बैठक का हवाला देकर महिला टीचर को वाराणसी बुलाया शिकायत के अनुसार, फरवरी 2024 में वाट्सएप ग्रुप की बैठक का हवाला देकर उसे वाराणसी बुलाया गया। वाराणसी में संघ की गतिविधियों और राजनीतिक कार्यक्रमों के नाम पर 1.50 लाख रुपए की मांग की गई। आरोप है कि वाराणसी की एक होटल में उसे ठहराया गया। खाना खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया गया। इससे वो अचेत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में प्रकाश ने अपने दो सहयोगियों गंगाराम और कृष्णा की मदद से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया गया। जब अगले दिन महिला को पूरी घटना की जानकारी हुई और उसने विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता बोली- बदनामी के डर से लंबे समय तक चुप रही थी शिकायत में कहा गया है कि बदनामी के डर से वो लंबे समय तक चुप रही। इसी का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करते रहे। कभी एमएलसी टिकट दिलाने के नाम पर तो कभी वीडियो डिलीट करने के बहाने उससे अलग-अलग किश्तों में 14 लाख 81 हजार रुपए ले लिए गए। आरोप है कि गयाजी जंक्शन के पास एक होटल में बुलाकर उसका लगातार शारीरिक शोषण भी किया जाता रहा। लगातार ब्लैकमेलिंग, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार शिक्षिका ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश के बाद कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह को सौंपी गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर धनन्जय सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गयाजी में एक महिल टीचर के साथ रेप के बाद ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के साथी टीचर ने पहले राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाया। इसके बाद महिला को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC बनवाने का सपना दिखाकर शिक्षिका को अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी टीचर ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी टीचर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर 14.81 लाख रुपए की वसूली भी कर ली। ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला टीचर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गया के कोतवाली थाना में आरोपी टीचर समेत 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस फिलहाल महिला के आरोपों के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला आरोपियों की पहचान बक्सर जिले के रहने वाले टीचर प्रकाश, उसके दो सहयोगी गंगाराम और कृष्णा के रूप में की गई है। पीड़िता चाकंद इलाके की रहने वाली है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान बक्सर के रहने वाले पेशे से टीचर प्रकाश से हुई। प्रकाश ने दावा किया कि उसका राजनीतिक लोगों से बेहतर संबंध है। आरोपी ने अपने दावे को सच साबित करने के लिए महिला को एक राजनीतिक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और भरोसा दिलाया कि अगर वो ग्रुप में एक्टिव रहती है, तो उसे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का टिकट दिलाया जा सकता है। बैठक का हवाला देकर महिला टीचर को वाराणसी बुलाया शिकायत के अनुसार, फरवरी 2024 में वाट्सएप ग्रुप की बैठक का हवाला देकर उसे वाराणसी बुलाया गया। वाराणसी में संघ की गतिविधियों और राजनीतिक कार्यक्रमों के नाम पर 1.50 लाख रुपए की मांग की गई। आरोप है कि वाराणसी की एक होटल में उसे ठहराया गया। खाना खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया गया। इससे वो अचेत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में प्रकाश ने अपने दो सहयोगियों गंगाराम और कृष्णा की मदद से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया गया। जब अगले दिन महिला को पूरी घटना की जानकारी हुई और उसने विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता बोली- बदनामी के डर से लंबे समय तक चुप रही थी शिकायत में कहा गया है कि बदनामी के डर से वो लंबे समय तक चुप रही। इसी का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करते रहे। कभी एमएलसी टिकट दिलाने के नाम पर तो कभी वीडियो डिलीट करने के बहाने उससे अलग-अलग किश्तों में 14 लाख 81 हजार रुपए ले लिए गए। आरोप है कि गयाजी जंक्शन के पास एक होटल में बुलाकर उसका लगातार शारीरिक शोषण भी किया जाता रहा। लगातार ब्लैकमेलिंग, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार शिक्षिका ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश के बाद कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह को सौंपी गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर धनन्जय सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *