जमुई शहर के अतिथि पैलेस चौक स्थित एक गैरेज दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रात करीब 10:30 बजे मो. मुस्तबीन की गैरेज दुकान में हुई। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से खतरा टला स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की कई दुकानें, होटल और सड़क किनारे खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। गैरेज के अंदर गैस सिलेंडर और बाहर खड़े वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरा होने के कारण बड़े विस्फोट और भारी नुकसान की आशंका थी। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा खतरा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। गैरेज मालिक मो. मुस्तबीन ने बताया कि वह शाम छह बजे दुकान बंद कर घर चले जाते हैं। सोमवार रात उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय दुकान में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक और बड़ा खतरा टल गया। मुस्तबीन ने लगभग एक लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है और मामले में लिखित आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं। जमुई शहर के अतिथि पैलेस चौक स्थित एक गैरेज दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रात करीब 10:30 बजे मो. मुस्तबीन की गैरेज दुकान में हुई। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से खतरा टला स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की कई दुकानें, होटल और सड़क किनारे खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। गैरेज के अंदर गैस सिलेंडर और बाहर खड़े वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरा होने के कारण बड़े विस्फोट और भारी नुकसान की आशंका थी। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा खतरा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। गैरेज मालिक मो. मुस्तबीन ने बताया कि वह शाम छह बजे दुकान बंद कर घर चले जाते हैं। सोमवार रात उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय दुकान में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक और बड़ा खतरा टल गया। मुस्तबीन ने लगभग एक लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है और मामले में लिखित आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं।


