हजारीबाग में युवक की गोली मार कर हत्या:स्टेशन छोड़ने जा रहे दोस्त की कार हुई पंक्चर, बाइक सवार अपराधियों ने गर्दन में मारी गोली

हजारीबाग में युवक की गोली मार कर हत्या:स्टेशन छोड़ने जा रहे दोस्त की कार हुई पंक्चर, बाइक सवार अपराधियों ने गर्दन में मारी गोली

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। उनके मित्र अभिषेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वे विक्की को कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया। दोनों सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदलने लगे, तभी यह वारदात हो गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… अपराधियों ने गर्दन में मारी गोली, मौके पर ही मौत अभिषेक के अनुसार, टायर बदलने के दौरान अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। बिना किसी बातचीत या विवाद के विक्की सोनी को निशाना बनाते हुए उनकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही विक्की गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची, तब तक विक्की सोनी की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। उनके मित्र अभिषेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वे विक्की को कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया। दोनों सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदलने लगे, तभी यह वारदात हो गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… अपराधियों ने गर्दन में मारी गोली, मौके पर ही मौत अभिषेक के अनुसार, टायर बदलने के दौरान अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। बिना किसी बातचीत या विवाद के विक्की सोनी को निशाना बनाते हुए उनकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही विक्की गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची, तब तक विक्की सोनी की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *