बरेली में गर्मी ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भीषण गर्मी से आम जन जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। आसमान से बरस रही आग की वजह से आम जन जीवन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। बरेली में मंगलवार 9 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं है। भीषण गर्मी की बख से हालात ये है कि सड़के सूनी है, सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप निकली हुई है। इस बार अधिक मास की वजह से गर्मी भी अपना विकराल रूप दिखा रही है। बुधवार को मौसम विभाग ने बरेली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भीषण लू (Heat Wave) चलने का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों तापमान बढ़कर 42°C से 44°C तक पहुँच सकता है। दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
कड़कड़ाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी ग्राहकों की संख्या कम हो गई है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। बाजार में गन्ने का रस, लस्सी, शिकंजी और तरबूज की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। डॉक्टर भी लोगों को शरीर में पानी की कमी न होने देने और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। अस्पतालों में बढ़े मौसमी बीमारी के मरीज
भीषण लू और गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और तेज बुखार के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी है।


