गोपालगंज में गर्लफ्रेंड के भाई ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने मृतक के परिजन को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा। जिसमें हत्या कर शव ठिकाना लगाने की बात लिखी थी। घटना हथुआ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सुहागपुर गांव निवासी कपिलदेव राम के बेटे अनीश कुमार(23) के रूप में हुई है। अनीश कुमार रविवार शाम को अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद हथुआ थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। घर से 6 किमी दूर शव हुआ बरामद पुलिस ने जांच शुरू की और खोजबीन के दौरान घर से करीब 6 किलोमीटर दूर बंगरा चंवर से अनीश का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि विनोद सिंह राजपूत ने मेरे भाई के लापता होने के बाद एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था कि तुम्हारे भाई का चक्कर मेरी बहन से था। उसको कितने दिन से हम मना कर रहे थे। इसके बाद भी वो नहीं मान रहा था, उल्टा हमें ही धमकी देने लगा की आप मेरे बीच से हट जाओ। हम बहुत दिन से प्यार करते हैं और शादी भी करेंगे। इसलिए हम इसको मारवा कर चंवर में फेंकवा दिए हैं। दुबारा कभी किसी राजपूत की बेटी को छेड़ने की कोशिश मत करना।
भाई ने अफेयर की बात से किया इनकार हालांकि, मृतक के भाई का कहना है कि मेरे भाई का किसी के साथ कोई संबंध नहीं था। मैसेज भेजने वाला तो कुछ भी भेज सकता है। उन्होंने बताया कि अनीश जब घर नहीं आया तो मैंने उसे फोन किया। पहले तो फोन बिजी आया, फिर स्विच ऑफ हो गया। बता दें कि मैसेज देखने के बाद यह आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक का स्थानीय एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के इस रिश्ते से लड़की के परिजन सख्त खिलाफ थे और उन्होंने पहले भी युवक को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। वहीं इस पूरे मामले में जब हथुआ डीएसपी आनन्द मोहन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी बताने से परहेज करते हुए कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने मैसेज के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस संदर्भ में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है। गोपालगंज में गर्लफ्रेंड के भाई ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने मृतक के परिजन को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा। जिसमें हत्या कर शव ठिकाना लगाने की बात लिखी थी। घटना हथुआ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सुहागपुर गांव निवासी कपिलदेव राम के बेटे अनीश कुमार(23) के रूप में हुई है। अनीश कुमार रविवार शाम को अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद हथुआ थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। घर से 6 किमी दूर शव हुआ बरामद पुलिस ने जांच शुरू की और खोजबीन के दौरान घर से करीब 6 किलोमीटर दूर बंगरा चंवर से अनीश का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि विनोद सिंह राजपूत ने मेरे भाई के लापता होने के बाद एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था कि तुम्हारे भाई का चक्कर मेरी बहन से था। उसको कितने दिन से हम मना कर रहे थे। इसके बाद भी वो नहीं मान रहा था, उल्टा हमें ही धमकी देने लगा की आप मेरे बीच से हट जाओ। हम बहुत दिन से प्यार करते हैं और शादी भी करेंगे। इसलिए हम इसको मारवा कर चंवर में फेंकवा दिए हैं। दुबारा कभी किसी राजपूत की बेटी को छेड़ने की कोशिश मत करना।
भाई ने अफेयर की बात से किया इनकार हालांकि, मृतक के भाई का कहना है कि मेरे भाई का किसी के साथ कोई संबंध नहीं था। मैसेज भेजने वाला तो कुछ भी भेज सकता है। उन्होंने बताया कि अनीश जब घर नहीं आया तो मैंने उसे फोन किया। पहले तो फोन बिजी आया, फिर स्विच ऑफ हो गया। बता दें कि मैसेज देखने के बाद यह आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक का स्थानीय एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के इस रिश्ते से लड़की के परिजन सख्त खिलाफ थे और उन्होंने पहले भी युवक को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। वहीं इस पूरे मामले में जब हथुआ डीएसपी आनन्द मोहन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी बताने से परहेज करते हुए कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने मैसेज के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस संदर्भ में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है।


