सवाई माधोपुर के सीओ सिटी और ग्रामीण का हुआ तबादला:DSP उदय सिंह को कोटा लगाया, नये सीओ सिटी राजेन्द्र मीणा होंगे

सवाई माधोपुर के सीओ सिटी और ग्रामीण का हुआ तबादला:DSP उदय सिंह को कोटा लगाया, नये सीओ सिटी राजेन्द्र मीणा होंगे

राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर देर रात आरपीएस अधिकारियों की एक जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई। इस ट्रांसफर लिस्ट में 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसका असर सवाई माधोपुर जिले पर भी देखने को मिलेगा। लिस्ट में सवाई माधोपुर सीओ सिटी और सीओ ग्रामीण का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों के हुए तबादले तबादला सूची में सीओ सिटी उदय सिंह मीणा का तबादला किया गया है। उदय सिंह मीणा को सवाई माधोपुर सीओ सिटी के पद से एसटीएससी सेल कोटा ग्रामीण के पद पर लगाया गया है। जबकि सवाई माधोपुर सीओ सिटी के पद पर जयपुर कोतवाली एसीपी राजेन्द्र मीणा को लगाया गया है। इसी तरह लिस्ट में सीओ ग्रामीण हंसराज बैरवा का भी तबादला किया गया है। सवाई माधोपुर सीओ ग्रामीण के पद पर कार्यरत हंसराज बैरवा को जयपुर कमिश्नरेट में एसीपी शास्त्री नगर के पद पर लगाया है। जबकि सवाई माधोपुर सीओ ग्रामीण के पद पर धौलपुर एसटीएससी सेल सीओ के पद पर कार्यरत रामधन जाट को लगाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *