पूर्णिया में लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड अपराधी मो. परवेज को एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है। ये गिरफ्तारी अमौर थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर की गई है। परवेज पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी देते हुए बायसी डीएसपी ने बताया कि मो. परवेज अमौर थाना में दर्ज एक बड़े आपराधिक मामले का आरोपी था और काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद बिहार एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पहले से दर्ज हैं लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 6 से अधिक आपराधिक मामले जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में वो एक सक्रिय अपराधी के रूप में चिन्हित था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही उससे पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई को पूर्णिया पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड बदमाश को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पूर्णिया में लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड अपराधी मो. परवेज को एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है। ये गिरफ्तारी अमौर थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर की गई है। परवेज पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी देते हुए बायसी डीएसपी ने बताया कि मो. परवेज अमौर थाना में दर्ज एक बड़े आपराधिक मामले का आरोपी था और काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद बिहार एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पहले से दर्ज हैं लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 6 से अधिक आपराधिक मामले जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में वो एक सक्रिय अपराधी के रूप में चिन्हित था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही उससे पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई को पूर्णिया पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड बदमाश को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है।


