भोजपुर में भाभी को छोड़ने जा रहे देवर की मौत:बाइक सवार देवर-भाभी को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, महिला की भी हालत गंभीर

भोजपुर में भाभी को छोड़ने जा रहे देवर की मौत:बाइक सवार देवर-भाभी को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, महिला की भी हालत गंभीर

भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चचेरे देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में देवर की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार युवक की 20 अप्रैल को शादी हुई थी। वहीं, जख्मी उसकी भाभी का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान बक्सर जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मनिया डिहरी गांव के रहने वाले विनोद शर्मा के 25 साल के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के लुधियाना में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं, घायल महिला की पहचान मृतक की भाभी तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदहा गांव की रहने वाली 30 साल की रीमा देवी के रूप में की गई है। पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम, शव लेकर लौटे परिजन इधर, मृतक के ममेरे भाई दीपक शर्मा ने बताया कि नीतीश अपनी चचेरी भाभी रीमा देवी को बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव अपनी फुआ कुसुम देवी के घर से उत्तरदाहा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान यादवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन सवार ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रीमा देवी का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दीपक शर्मा ने बताया कि नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना ले जाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। नीतीश अपने तीन भाई औ एक बहन में बड़ा था। उसकी शादी इसी साल 20 अप्रैल को हुई थी। उसके परिवार में पत्नी अंजली कुमारी, दो भाई रजनीश, आशीष एवं एक बहन पूजा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच रहा गया है। इस घटना के बाद मिलने की पत्नी अंजली कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चचेरे देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में देवर की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार युवक की 20 अप्रैल को शादी हुई थी। वहीं, जख्मी उसकी भाभी का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान बक्सर जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मनिया डिहरी गांव के रहने वाले विनोद शर्मा के 25 साल के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के लुधियाना में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं, घायल महिला की पहचान मृतक की भाभी तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदहा गांव की रहने वाली 30 साल की रीमा देवी के रूप में की गई है। पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम, शव लेकर लौटे परिजन इधर, मृतक के ममेरे भाई दीपक शर्मा ने बताया कि नीतीश अपनी चचेरी भाभी रीमा देवी को बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव अपनी फुआ कुसुम देवी के घर से उत्तरदाहा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान यादवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन सवार ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रीमा देवी का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दीपक शर्मा ने बताया कि नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना ले जाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। नीतीश अपने तीन भाई औ एक बहन में बड़ा था। उसकी शादी इसी साल 20 अप्रैल को हुई थी। उसके परिवार में पत्नी अंजली कुमारी, दो भाई रजनीश, आशीष एवं एक बहन पूजा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच रहा गया है। इस घटना के बाद मिलने की पत्नी अंजली कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *