भोजपुर में जमीनी विवाद में किसान की हत्या:10 साल से 3 डिसमिल जमीन का विवाद था, लाठी–डंडों से पट्टीदारों ने किया लहूलुहान; इलाज के दौरान मौत

भोजपुर में जमीनी विवाद में किसान की हत्या:10 साल से 3 डिसमिल जमीन का विवाद था, लाठी–डंडों से पट्टीदारों ने किया लहूलुहान; इलाज के दौरान मौत

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोभनाथ के बथान में सोमवार को 3 डिसमिल जमीन को लेकर पट्टीदारों ने किसान की लाठी डंडे से मारकर निर्मम हत्या कर दी। मारपीट के दौरान किसान के सिर, सीना समेत शरीर के कई जगह पर चोट के निशान हैं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को दी है। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोभनाथ के बथान गांव के रहने वाले 65 साल के नंदजी यादव के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने कहा- पट्टीदारों ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी इधर, घटना की जानकारी देते हुए मृत किसान के भतीजे पिंटू यादव ने बताया कि पिछले 10 साल से 3 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पट्टीदारों की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उनकी ओर से अक्सर गाली-गलौज किया जाता था। पिंटू यादव ने बताया कि इसी रविवार को जमीन मापी का समय दिया गया था। इसके बाद पट्टीदारों ने नशे में धुत होकर घर पर आकर गाली-गलौज की थी। पिंटू ने बताया कि जब मेरे बड़े पापा ने गाली देने से मना किया तो नशे में धुत पट्टीदारों ने गांव के ही एक जनप्रतिनिधि के इशारों पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया गया। मृतक के भतीजे ने बताया कि बड़े पापा को काफी बेहरमी से मारा गया, कई बार उन्होंने अपना बचाव भी किया। लेकिन बुजुर्ग होने के कारण वहां से भाग नहीं पाए। खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरने के बाद भी पट्टीदारों की ओर से डंडा से मारा गया। आरोपी पट्टीदार हाथ में बांस, डंडा, लोहे का रॉड लेकर पहुंचे थे मृतक के भतीजे के मुताबिक, जब हमलोगों को इसकी जानकारी मिली तो किसी तरह बीच-बचाव के बाद बड़े पापा को बचाया गया। आरोपियों के हाथ में बांस की बल्ली, डंडा एवं लोहे के रॉड थे। नंदजी को घायल हालत में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर सदर अस्पताल में इलाज के बाद नंदजी की हालत और भी खराब हो गई। डॉक्टरों ने सदर से भी उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। नंदजी के तीन बेटे वीरेंद्र, हरेन्द्र व सुरेंद्र और दो बेटी गीता एवं रीता है। घटना के बाद मृतक के घर के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोभनाथ के बथान में सोमवार को 3 डिसमिल जमीन को लेकर पट्टीदारों ने किसान की लाठी डंडे से मारकर निर्मम हत्या कर दी। मारपीट के दौरान किसान के सिर, सीना समेत शरीर के कई जगह पर चोट के निशान हैं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को दी है। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोभनाथ के बथान गांव के रहने वाले 65 साल के नंदजी यादव के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने कहा- पट्टीदारों ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी इधर, घटना की जानकारी देते हुए मृत किसान के भतीजे पिंटू यादव ने बताया कि पिछले 10 साल से 3 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पट्टीदारों की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उनकी ओर से अक्सर गाली-गलौज किया जाता था। पिंटू यादव ने बताया कि इसी रविवार को जमीन मापी का समय दिया गया था। इसके बाद पट्टीदारों ने नशे में धुत होकर घर पर आकर गाली-गलौज की थी। पिंटू ने बताया कि जब मेरे बड़े पापा ने गाली देने से मना किया तो नशे में धुत पट्टीदारों ने गांव के ही एक जनप्रतिनिधि के इशारों पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया गया। मृतक के भतीजे ने बताया कि बड़े पापा को काफी बेहरमी से मारा गया, कई बार उन्होंने अपना बचाव भी किया। लेकिन बुजुर्ग होने के कारण वहां से भाग नहीं पाए। खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरने के बाद भी पट्टीदारों की ओर से डंडा से मारा गया। आरोपी पट्टीदार हाथ में बांस, डंडा, लोहे का रॉड लेकर पहुंचे थे मृतक के भतीजे के मुताबिक, जब हमलोगों को इसकी जानकारी मिली तो किसी तरह बीच-बचाव के बाद बड़े पापा को बचाया गया। आरोपियों के हाथ में बांस की बल्ली, डंडा एवं लोहे के रॉड थे। नंदजी को घायल हालत में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर सदर अस्पताल में इलाज के बाद नंदजी की हालत और भी खराब हो गई। डॉक्टरों ने सदर से भी उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। नंदजी के तीन बेटे वीरेंद्र, हरेन्द्र व सुरेंद्र और दो बेटी गीता एवं रीता है। घटना के बाद मृतक के घर के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *