पटना में बाइक के विवाद में युवक की हत्या:2 गुटों के बीच हुई थी गोलीबार और मारपीट, 3 लोगों को लगी थी गोली

पटना में बाइक के विवाद में युवक की हत्या:2 गुटों के बीच हुई थी गोलीबार और मारपीट, 3 लोगों को लगी थी गोली

दानापुर के तारा चक में 7 जून की रात लगभग 10 बजे दो गुटों के बीच गोलीबारी की वारदात हुई थी। घटना में एक युवक समेत 3 लोगों को गोली लगी थी। इसमें युवक की मौत हो गई थी और दो को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। जिनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। सोमवार को पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने इस मामले में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया था। इसमें दोनों गुटों से 12 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। बाइक के विवाद में हुई घटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप ने बताया कि बाइक के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। सैनिक चौक के आस पास घटना वाले दिन शाम के वक्त मारपीट हुई थी। रात में बदले की भावना से दूसरे पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना शामिल 3 बाइक, 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बड़े बेटे की भी एक साल पहले हुई थी मौत बेटे की मौत की खबर सुनकर मां परमिता देवी सदमे में थीं। उन्होंने बताया था कि एक वर्ष पहले उनके बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और नितिन ही उनका एकमात्र सहारा था। गोलीबारी में आनंद बाजार निवासी 68 वर्षीय विजय कुमार और सन्नी कुमार भी घायल हुए हैं। विजय कुमार को हाथ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि सन्नी कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दानापुर के तारा चक में 7 जून की रात लगभग 10 बजे दो गुटों के बीच गोलीबारी की वारदात हुई थी। घटना में एक युवक समेत 3 लोगों को गोली लगी थी। इसमें युवक की मौत हो गई थी और दो को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। जिनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। सोमवार को पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने इस मामले में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया था। इसमें दोनों गुटों से 12 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। बाइक के विवाद में हुई घटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप ने बताया कि बाइक के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। सैनिक चौक के आस पास घटना वाले दिन शाम के वक्त मारपीट हुई थी। रात में बदले की भावना से दूसरे पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना शामिल 3 बाइक, 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बड़े बेटे की भी एक साल पहले हुई थी मौत बेटे की मौत की खबर सुनकर मां परमिता देवी सदमे में थीं। उन्होंने बताया था कि एक वर्ष पहले उनके बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और नितिन ही उनका एकमात्र सहारा था। गोलीबारी में आनंद बाजार निवासी 68 वर्षीय विजय कुमार और सन्नी कुमार भी घायल हुए हैं। विजय कुमार को हाथ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि सन्नी कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *