कुरसेला में 10 अवैध गैस सिलेंडर मिले:एजेंसी संचालक समेत दो पर FIR, अवैध कारोबार का खुलासा

कुरसेला में 10 अवैध गैस सिलेंडर मिले:एजेंसी संचालक समेत दो पर FIR, अवैध कारोबार का खुलासा

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-31 स्थित पिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टेंपू से 10 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए और दो लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में भारत गैस एजेंसी के संचालक समेत दो लोगों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बरामद किए गए सिलेंडर इंडियन और एचपी कंपनी के बताए जा रहे हैं, लेकिन उन पर भारत गैस का सील और स्टीकर लगा हुआ था। यह मामला गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार और रिफिलिंग नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत होता है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने टेंपू चालक समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में वे सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरारी निवासी मनोज कुमार साह और भागलपुर के रानीताला निवासी मनोज कुमार साह के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सिलेंडरों का उठाव कुरसेला स्थित भारत गैस एजेंसी से किया गया था। हालांकि, भारत गैस एजेंसी के संचालक मुकेश चौधरी ने दावा किया कि सुंदरम रेस्टोरेंट, नवगछिया के नाम से गैस की रसीद काटी गई थी, लेकिन संबंधित सिलेंडरों की डिलीवरी अभी नहीं हुई थी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने भी बताया कि वह ये सिलेंडर सुंदरम रेस्टोरेंट, नवगछिया पहुंचाने जा रहा था। एजेंसी संचालक और गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। इस मामले से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जैसे, इंडियन और एचपी के सिलेंडरों पर भारत गैस का सील-स्टीकर कैसे लगा? बिना वैध दस्तावेज के 10 कमर्शियल सिलेंडर एक साथ किसके आदेश पर भेजे जा रहे थे? यदि डिलीवरी नहीं हुई थी, तो सिलेंडर आरोपियों के कब्जे में कैसे पहुंचे? पुलिस कार्रवाई के बाद ही 10 सिलेंडरों की रसीद काटे जाने की चर्चा क्यों हो रही है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला केवल अवैध परिवहन का नहीं, बल्कि एक बड़े गैस सिंडिकेट और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क की ओर इशारा करता है। यदि निष्पक्ष जांच की जाती है, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने इस संबंध में एजेंसी संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने बताया कि 10 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। मामले में दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई है तथा भारत गैस एजेंसी संचालक मुकेश चौधरी समेत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित मामला दर्ज कराया गया है। कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-31 स्थित पिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टेंपू से 10 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए और दो लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में भारत गैस एजेंसी के संचालक समेत दो लोगों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बरामद किए गए सिलेंडर इंडियन और एचपी कंपनी के बताए जा रहे हैं, लेकिन उन पर भारत गैस का सील और स्टीकर लगा हुआ था। यह मामला गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार और रिफिलिंग नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत होता है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने टेंपू चालक समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में वे सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरारी निवासी मनोज कुमार साह और भागलपुर के रानीताला निवासी मनोज कुमार साह के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सिलेंडरों का उठाव कुरसेला स्थित भारत गैस एजेंसी से किया गया था। हालांकि, भारत गैस एजेंसी के संचालक मुकेश चौधरी ने दावा किया कि सुंदरम रेस्टोरेंट, नवगछिया के नाम से गैस की रसीद काटी गई थी, लेकिन संबंधित सिलेंडरों की डिलीवरी अभी नहीं हुई थी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने भी बताया कि वह ये सिलेंडर सुंदरम रेस्टोरेंट, नवगछिया पहुंचाने जा रहा था। एजेंसी संचालक और गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। इस मामले से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जैसे, इंडियन और एचपी के सिलेंडरों पर भारत गैस का सील-स्टीकर कैसे लगा? बिना वैध दस्तावेज के 10 कमर्शियल सिलेंडर एक साथ किसके आदेश पर भेजे जा रहे थे? यदि डिलीवरी नहीं हुई थी, तो सिलेंडर आरोपियों के कब्जे में कैसे पहुंचे? पुलिस कार्रवाई के बाद ही 10 सिलेंडरों की रसीद काटे जाने की चर्चा क्यों हो रही है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला केवल अवैध परिवहन का नहीं, बल्कि एक बड़े गैस सिंडिकेट और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क की ओर इशारा करता है। यदि निष्पक्ष जांच की जाती है, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने इस संबंध में एजेंसी संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने बताया कि 10 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। मामले में दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई है तथा भारत गैस एजेंसी संचालक मुकेश चौधरी समेत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित मामला दर्ज कराया गया है। कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *