मानकनगर पुल पर डम्पर की टक्कर से बोलेरो पलटी:कार सवार युवक बाल-बाल बचे, जांच में जुटी पुलिस

मानकनगर पुल पर डम्पर की टक्कर से बोलेरो पलटी:कार सवार युवक बाल-बाल बचे, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के मानकनगर थाना क्षेत्र में रविवार को मानकनगर पुल पर नगर निगम के डम्पर और बोलेरो कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार अन्य छह लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस के मुताबिक नगर निगम का डम्पर (UP35T2143) और बोलेरो (UK07FY3380) मानकनगर पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान डम्पर ने बोलेरो में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो पलट गई। सूचना मिलते ही मानकनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के समय बोलेरो में सात लोग सवार थे। इनमें सहारनपुर के नवीन नगर निवासी शक्ति कुमार (23) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी चोटें सामान्य हैं। अन्य सभी सवार सुरक्षित हैं। बोलेरो चालक विजय सैनी अपने साथियों राहुल सैनी, मोहित, शिवम, अब्दुल मन्नान, शुभम कुमार और शक्ति कुमार के साथ सहारनपुर से लखनऊ आए थे। वहीं डम्पर चालक की पहचान हरदोई जिले के तिलकखेड़ा निवासी मुकेश (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए ट्रैफिक को सामान्य करा दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *