युवती बोली-हीरोइन बनाने का सपना दिखाकर 11 साल रेप किया:2015 में मुंबई ले गया, शादी का झांसा दिया, तीन बार गर्भपात भी कराया

युवती बोली-हीरोइन बनाने का सपना दिखाकर 11 साल रेप किया:2015 में मुंबई ले गया, शादी का झांसा दिया, तीन बार गर्भपात भी कराया

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर 11 वर्षों तक उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2015 में दिल्ली में मॉडलिंग के दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी वसील से हुई थी। दोनों मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करते थे। युवती का आरोप है कि वसील ने उसे हीरोइन और मॉडलिंग में बड़ा नाम दिलाने का सपना दिखाया। इसके बाद वह उसे अपने प्रभाव में लेकर मुंबई ले गया, जहां दोनों ने एक साथ रहकर मॉडलिंग का काम शुरू किया। युवती का आरोप है कि वसील ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और लगातार विवाह का भरोसा दिलाता रहा। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान वह गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने तीन बार उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने यह भी बताया कि उसने अपनी वर्षों की कमाई वसील और उसके परिवार पर खर्च की, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ। आरोपी पर दूसरी महिला से शादी का आरोप महिला का आरोप है कि हाल ही में उसे पता चला कि वसील ने उसे बताए बिना दूसरी मुस्लिम युवती से शादी कर ली है। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और विवाह के लिए मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा गया। खुद को बताया ‘लव जिहाद’ का शिकार शिकायत में युवती ने खुद को ‘लव जिहाद’ का शिकार बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने दोहराया कि वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *