पत्नी को आखिरी कॉल कर ट्रक चालक ने किया सुसाइड:दूसरी शादी की थी, छह महीने की प्रेग्नेंट है पत्नी; पंचकूला पुलिस बोली-मनमुटाव था

पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के गांव बिटना के समीप एक टाइल्स एवं ग्रेनाइट शोरूम के बाहर खड़े ट्रक में ड्राइवर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित गांव बाड़नु निवासी बीनू (30) पुत्र जीतराम के रूप में हुई है। बीनू ने ट्रक की पिछली बॉडी में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। ट्रक के सहचालक और बीनू के साथी पंकज कुमार ने बताया कि वे बिलासपुर के बरमाना से यहां आए थे। रात में बीनू अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत कर रहा था। सुबह उठने पर पंकज ने बीनू को फंदे पर लटका पाया। पत्नी 6 महीने की गर्भवती पंकज ने यह भी बताया कि बीनू की यह दूसरी शादी थी और उसकी पत्नी 6 महीने की गर्भवती है। बीनू का पहली शादी से एक बेटा भी है। पंकज मृतक का रिश्तेदार भी है। ट्रक बरमाना, बिलासपुर से सीमेंट लोड करके आया था। सीमेंट बद्दी पन्जेरा के पास खाली किया गया था और ट्रक को यहां से ब्लॉक लेकर वापस जाना था। परिजनों से मनमुटाव चल रहा था घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में परिजनों से मनमुटाव की बात भी सामने आ रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *