बेगूसराय में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत:घायल बोला- पुलिस के सामने 15 राउंड फायरिंग हुई, डर से भाग गए थे कर्मी

बेगूसराय में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत:घायल बोला- पुलिस के सामने 15 राउंड फायरिंग हुई, डर से भाग गए थे कर्मी

बेगूसराय के दियारा इलाके में आज दो लोगों को गोली मारी गई है। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। घायल का कहना है कि पुलिस के सामने 15 राउंड गोली चली है। लेकिन, पुलिस ने कोई मदद नहीं की और पुलिसकर्मी भाग गए। दूसरी ओर डीएसपी निखिलने कहा है कि घायल और मृतक युवक के चाचा का आरोपियों से झगड़ा था। इसी में पत्थरबाजी हुई है। युवक के विरोध करने पर उसका मर्डर हुआ है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा की है। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली लक्ष्मण टोल निवासी भरत राय के बेटे अजीत राय (35) के रूप में की गई है। इस गोलीबारी में अजीत का भाई दीपक राय (33) घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। खेत जोतने को लेकर हुआ था झगड़ा घायल दीपक का कहना है कि लक्ष्मण राय और प्रमोद राय के बीच आज चमथा के दियारा बहियार में खेत जोतने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दूसरे पक्ष के प्रमोद राय और उसके समर्थकों ने 15 राउंड फायरिंग की। इसके बाद लक्ष्मण राय घर चला आया‌। तभी प्रमोद राय सहित उसके पक्ष के अन्य लोग गांव आ गए और यहां भरत राय के घर के आगे ईंट चलाने के साथ गाली-गलौज करने लगे। भरत राय के बेटों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जिससे झगड़ा हुआ है, उसके घर पर जाकर झगड़ा कीजिए। इससे प्रमोद राय और उसके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। जिसमें अजीत के गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई‌। जबकि, हाथ में गोली लगने से दीपक राय घायल हो गया। दोनों को लेकर परिजन हॉस्पिटल आए। घायल दीपक राय का कहना है कि हमारे चाचा लक्ष्मण और प्रमोद राय के बीच झगड़ा था। हम लोगों को इससे कोई लेना-देना नहीं था। आज प्रमोद राय और उसके पक्ष के लोग मेरे दरवाजा पर आकर ईंट-पत्थर चलाने लगे‌। पुलिस के सामने गोली चलाने का आरोप विरोध किया, तो फायरिंग शुरू कर दी। पहले एक गोली मेरे हाथ में लग गई और दूसरी बुलेट मेरे भइया के गर्दन में लग गई। दीपक का आरोप है कि पहले से हो रहे झगड़े के कारण मेरे चाचा लक्ष्मण राय ने फोन करके डायल-112 को बुलाया था। जिस समय गोलीबारी हो रही थी, उस समय पुलिस वहीं मौजूद थी और पुलिस के सामने ही उन लोगों ने गोली चलाई। लेकिन पुलिस रोकने के बदले भाग गई। एसपी मनीष के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने कहा है कि आज एक ही जाति के 2 पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें एक की गले में गोली लगने से मौत हो गई है। दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच रही थी। इसी बीच ये घटना हुई है। बेगूसराय के दियारा इलाके में आज दो लोगों को गोली मारी गई है। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। घायल का कहना है कि पुलिस के सामने 15 राउंड गोली चली है। लेकिन, पुलिस ने कोई मदद नहीं की और पुलिसकर्मी भाग गए। दूसरी ओर डीएसपी निखिलने कहा है कि घायल और मृतक युवक के चाचा का आरोपियों से झगड़ा था। इसी में पत्थरबाजी हुई है। युवक के विरोध करने पर उसका मर्डर हुआ है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा की है। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली लक्ष्मण टोल निवासी भरत राय के बेटे अजीत राय (35) के रूप में की गई है। इस गोलीबारी में अजीत का भाई दीपक राय (33) घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। खेत जोतने को लेकर हुआ था झगड़ा घायल दीपक का कहना है कि लक्ष्मण राय और प्रमोद राय के बीच आज चमथा के दियारा बहियार में खेत जोतने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दूसरे पक्ष के प्रमोद राय और उसके समर्थकों ने 15 राउंड फायरिंग की। इसके बाद लक्ष्मण राय घर चला आया‌। तभी प्रमोद राय सहित उसके पक्ष के अन्य लोग गांव आ गए और यहां भरत राय के घर के आगे ईंट चलाने के साथ गाली-गलौज करने लगे। भरत राय के बेटों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जिससे झगड़ा हुआ है, उसके घर पर जाकर झगड़ा कीजिए। इससे प्रमोद राय और उसके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। जिसमें अजीत के गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई‌। जबकि, हाथ में गोली लगने से दीपक राय घायल हो गया। दोनों को लेकर परिजन हॉस्पिटल आए। घायल दीपक राय का कहना है कि हमारे चाचा लक्ष्मण और प्रमोद राय के बीच झगड़ा था। हम लोगों को इससे कोई लेना-देना नहीं था। आज प्रमोद राय और उसके पक्ष के लोग मेरे दरवाजा पर आकर ईंट-पत्थर चलाने लगे‌। पुलिस के सामने गोली चलाने का आरोप विरोध किया, तो फायरिंग शुरू कर दी। पहले एक गोली मेरे हाथ में लग गई और दूसरी बुलेट मेरे भइया के गर्दन में लग गई। दीपक का आरोप है कि पहले से हो रहे झगड़े के कारण मेरे चाचा लक्ष्मण राय ने फोन करके डायल-112 को बुलाया था। जिस समय गोलीबारी हो रही थी, उस समय पुलिस वहीं मौजूद थी और पुलिस के सामने ही उन लोगों ने गोली चलाई। लेकिन पुलिस रोकने के बदले भाग गई। एसपी मनीष के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने कहा है कि आज एक ही जाति के 2 पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें एक की गले में गोली लगने से मौत हो गई है। दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच रही थी। इसी बीच ये घटना हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *