इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

Kangana Ranaut On Nurses Uniform: अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भारत में नर्सों के ड्रेस कोड पर अपनी राय रखते हुए कहा कि मौजूदा यूनिफॉर्म पर अभी भी ब्रिटिश प्रभाव दिखता है। इसके साथ ही कंगना ने भारतीय नर्सों की यूनिफार्म को बदलने का सुझाव दिया है और उनका ये कमेंट उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज के दौरान आई है, जिसमें वह एक स्टाफ नर्स की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनकी भूमिका एक ऐसी नर्स की है जो जन कल्याण के मोर्चे पर सबसे आगे रहती है, लेकिन अक्सर उनकी सेवा और समर्पण पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

सोशल मीडिया पर कंगना के इस बयान को लेकर हो रही है चर्चा

कंगना रनौत के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं और उनके पहनावे पर और नर्सों की सैलरी को लेकर भी कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘स्लीवलेस ब्लाउज भारतीय कल्चर नहीं है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैडम, भारतीय सशस्त्र बलों के बारे में आपकी क्या राय है? वे भी तो इतने लंबे समय से गैर-भारतीय ड्रेस कोड अपनाए हुए हैं? आपने जो ब्लाउज पहना है, वो भी किसी भी तरह से भारतीय नहीं लग रहा है – पहले आप खुद तो वो अपनाइए जिसका आप उपदेश देना चाहती हैं!

एक X यूजर ने कमेंट किया, ‘मैम, यूनिफॉर्म बदल दी गई हैं। मेरा अनुरोध है कि यूनिफॉर्म पर चर्चा करने के बजाय, इस बात पर चर्चा करें कि यह सिर्फ़ एक सर्विस नहीं, बल्कि एक प्रोफेशन है। इसलिए नर्सों का अनुचित फ़ायदा उठाना बंद करें, क्योंकि उनकी भूमिका अहम है। नर्सों को मिल रही न्यूनतम मजदूरी के बारे में बात करें!!!

जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, “नर्सें सही ट्रेनिंग, काम का बोझ, सैलरी, सुरक्षा और स्टाफ की कमी को लेकर परेशान हैं। देश यूनिफॉर्म पर चर्चा कर रहा है। यह ऐसा है जैसे घर को रिपेयर की ज़रूरत हो और पर्दा ठीक किया जाए। आप पार्लियामेंट में उनकी ज़िंदगी बेहतर बनाने के लिए हैं, न कि उनके कपड़ों को नया डिज़ाइन करने के लिए।”

जल्द ही रिलीज होने वाली है ‘भारत भाग्य विधाता’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ANI के साथ एक खास बातचीत में एक्ट्रेस ने इस टॉपिक पर बात की। नर्सों के काम, सेवा और यूनिफॉर्म पर चर्चा करते हुए, कंगना ने बताया कि आज डॉक्टरों के पास अपने काम के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों को लेकर ज्यादा आजादी है, जबकि नर्सें अभी भी पारंपरिक यूनिफॉर्म स्टाइल का पालन करती हैं।

नर्सों की यूनिफॉर्म को ‘भारतीय’ बनाया जाना चाहिए

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों वाला ड्रेस कोड अभी भी इस्तेमाल हो रहा है। हमारी नर्सें, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें वो नहीं पहन सकती हैं; उन्हें एक ड्रेस कोड मिलता है। मौसम चाहे गर्म हो या ठंडा, हमारी नर्सें एक ही तरह के विदेशी लुक में दिखती हैं। उनोने ये भी कहा कि नर्सों की यूनिफॉर्म में विदेशी प्रभाव ज्यादा दिखता है। साथी ही वो कहती हैं कि उन्हें लगता है कि मौजूदा डिजाइन की जड़ें ऐतिहासिक पश्चिमी प्रभावों में हैं। कंगना के अनुसार, नर्सों की पोशाक से जुड़ी कई चीजें सालों से काफी हद तक वैसी ही बनी हुई हैं। इसके बाद नर्सों की ड्रेस में बदलाव का सुझाव देते हुए कंगना ने कहा कि अगर कभी भी इनकी पोषक में कोई भी बदलाव हो तो वो नर्सों की अपनी पहल और इच्छा पर ही होना चाहिए और इसमें ऐसी चीजें शामिल होनी चाहिए जो उनकी डेली लाइफ के लिए भी फायदेमंद और आरामदायक हो। नर्सों की यूनिफॉर्म को ‘भारतीय’ बनाया जाना चाहिए।

कंगना का ये बयान तब आया है जब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज होने वाली है, जिसमें वो खुद एक स्टाफ नर्स का किरदार निभा रही हैं।

भारत भाग्य विधाता के बारे में

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें सच्ची घटनाओं पर आधारित उन आम लोगों की कहानी है जिन्होंने मुश्किल समय में हिम्मत दिखाई और 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद की। PEN स्टूडियोज द्वारा पेश और PEN स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *