औरंगाबाद में बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत:वृद्धा पेंशन के लिए KYC करवाने बैंक जा रही थी, सड़क पार करते समय एक्सीडेंट

औरंगाबाद में बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत:वृद्धा पेंशन के लिए KYC करवाने बैंक जा रही थी, सड़क पार करते समय एक्सीडेंट

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। वृद्धा पेंशन के लिए ई-केवाईसी कराने बैंक जा रही महिला सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के श्रीगोरेया गांव निवासी रामप्रसाद यादव की पत्नी मुंगेश्वरी देवी के रूप में की गई है। मुंगेश्वरी देवी सोमवार दोपहर अपने घर से वृद्धा पेंशन संबंधी ई-केवाईसी कराने के लिए बैंक जा रही थीं। इसी दौरान ओबरा बाजार स्थित बेल मोड़ के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के बेटे कृष्ण यादव सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय मुखिया गिरजा पासवान ने फोन कर उनकी मां के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। मां की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा महिला की मौत की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली हुई थी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारकर फरार हुए बाइक चालक और वाहन की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। वृद्धा पेंशन के लिए ई-केवाईसी कराने बैंक जा रही महिला सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के श्रीगोरेया गांव निवासी रामप्रसाद यादव की पत्नी मुंगेश्वरी देवी के रूप में की गई है। मुंगेश्वरी देवी सोमवार दोपहर अपने घर से वृद्धा पेंशन संबंधी ई-केवाईसी कराने के लिए बैंक जा रही थीं। इसी दौरान ओबरा बाजार स्थित बेल मोड़ के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के बेटे कृष्ण यादव सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय मुखिया गिरजा पासवान ने फोन कर उनकी मां के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। मां की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा महिला की मौत की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली हुई थी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारकर फरार हुए बाइक चालक और वाहन की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *