उमरिया के खेर माता मंदिर से दान पेटी चोरी:नौरोजाबाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; 5,543 रुपए नकद बरामद

उमरिया के खेर माता मंदिर से दान पेटी चोरी:नौरोजाबाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; 5,543 रुपए नकद बरामद

नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 स्थित खेर माता मंदिर से रविवार रात दान पेटी चोरी हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी हुए 5,543 रुपए भी बरामद किए गए हैं। मंदिर के पुजारी सुरेश ने बताया कि जब वे मंदिर बंद करने पहुंचे, तो दान पेटी अपने स्थान पर नहीं मिली। उन्होंने तत्काल मंदिर समिति के सदस्यों और नौरोजाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी। संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर आरोपी अनिल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने चोरी की गई राशि में से 5,543 रुपए बरामद किए। नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द शर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस चोरी की घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *