‘भाजपा ने दीपक का प्रकाश बुझा दिया’:उपेंद्र कुशवाहा पर कांग्रेस का तंज, कहा- उनका लालची चरित्र बेटे की राजनीतिक यात्रा के लिए काल बना

‘भाजपा ने दीपक का प्रकाश बुझा दिया’:उपेंद्र कुशवाहा पर कांग्रेस का तंज, कहा- उनका लालची चरित्र बेटे की राजनीतिक यात्रा के लिए काल बना

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री पद जाना लगभग तय हो गया है। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि, ‘भाजपा ने दीपक का प्रकाश बुझा दिया है। सम्राट चौधरी के सामने किसी दूसरे कुशवाहा चेहरे को भाजपा उभरने नहीं देगी। ये भाजपा की राजनीति का हिस्सा है। अब कोई भी कुशवाहा चेहरे को भाजपा में आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा। छोटे-छोटे जगह में सिमटाकर कुशवाहा नेताओं को रखा जाएगा।’ उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति को BJP ने बुलडोजर से कुचला – असित नाथ असित नाथ तिवारी ने कहा कि, ‘भाजपा जाति की राजनीति करती है। जब भाजपा के पास कुशवाहा समाज से एक चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर आ गया है, तो वह किसी और कुशवाहा को कैसे उभरने देगी। उपेंद्र का लालची चरित्र बेटे की राजनीतिक के लिए काल बना – असित नाथ असित नाथ तिवारी ने आगे कहा कि, ‘उपेंद्र कुशवाहा का पूरा राजनीतिक चरित्र सत्ता के साथ रहने का है। वह हर हाल में एनडीए में बने रहना चाहेंगे। वह यही चाहेंगे कि भविष्य में बेटे के लिए भी जगह बन जाए।’ विजय सिन्हा के राजनीतिक हत्या का प्रयास चल रहा – असित नाथ असित नाथ तिवारी ने आगे कहा कि, ‘एक नित्यानंद राय के प्रोजेक्शन में भाजपा के कितने यादव नेताओं के राजनीति की हत्या कर दी गई। एक मंगल पांडे के प्रोटेक्शन के लिए भाजपा ने कितने ब्राह्मण नेताओं की राजनीतिक हत्या कर दी। वहीं, विजय सिन्हा के राजनीतिक हत्या का प्रयास चल रहा है।’ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री पद जाना लगभग तय हो गया है। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि, ‘भाजपा ने दीपक का प्रकाश बुझा दिया है। सम्राट चौधरी के सामने किसी दूसरे कुशवाहा चेहरे को भाजपा उभरने नहीं देगी। ये भाजपा की राजनीति का हिस्सा है। अब कोई भी कुशवाहा चेहरे को भाजपा में आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा। छोटे-छोटे जगह में सिमटाकर कुशवाहा नेताओं को रखा जाएगा।’ उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति को BJP ने बुलडोजर से कुचला – असित नाथ असित नाथ तिवारी ने कहा कि, ‘भाजपा जाति की राजनीति करती है। जब भाजपा के पास कुशवाहा समाज से एक चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर आ गया है, तो वह किसी और कुशवाहा को कैसे उभरने देगी। उपेंद्र का लालची चरित्र बेटे की राजनीतिक के लिए काल बना – असित नाथ असित नाथ तिवारी ने आगे कहा कि, ‘उपेंद्र कुशवाहा का पूरा राजनीतिक चरित्र सत्ता के साथ रहने का है। वह हर हाल में एनडीए में बने रहना चाहेंगे। वह यही चाहेंगे कि भविष्य में बेटे के लिए भी जगह बन जाए।’ विजय सिन्हा के राजनीतिक हत्या का प्रयास चल रहा – असित नाथ असित नाथ तिवारी ने आगे कहा कि, ‘एक नित्यानंद राय के प्रोजेक्शन में भाजपा के कितने यादव नेताओं के राजनीति की हत्या कर दी गई। एक मंगल पांडे के प्रोटेक्शन के लिए भाजपा ने कितने ब्राह्मण नेताओं की राजनीतिक हत्या कर दी। वहीं, विजय सिन्हा के राजनीतिक हत्या का प्रयास चल रहा है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *