औरंगाबाद में एनपीटीसी कर्मी की सड़क हादसे में मौत:रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर; दो घंटे रोड जाम

औरंगाबाद में एनपीटीसी कर्मी की सड़क हादसे में मौत:रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर; दो घंटे रोड जाम

औरंगाबाद में सोमवार को बाइक सवार एनटीपीस कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक नवीनगर थाना क्षेत्र के रत्न कर्मा गांव निवासी अनील सिंह हैं। जो अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण 2 घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था डिस्टर्ब रही। घटना नवीनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के नवीनगर-बारुण मुख्य मार्ग की है। पुलिस के समझाने के बाद जाम हटा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अनील सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन चोटें ज्दाया गंभीर होने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।
वाहन चालक को तलाश रही पुलिस एनटीपीसी खैरा थाना के थानाध्यक्ष परमजीत मंडल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। औरंगाबाद में सोमवार को बाइक सवार एनटीपीस कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक नवीनगर थाना क्षेत्र के रत्न कर्मा गांव निवासी अनील सिंह हैं। जो अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण 2 घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था डिस्टर्ब रही। घटना नवीनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के नवीनगर-बारुण मुख्य मार्ग की है। पुलिस के समझाने के बाद जाम हटा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अनील सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन चोटें ज्दाया गंभीर होने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।
वाहन चालक को तलाश रही पुलिस एनटीपीसी खैरा थाना के थानाध्यक्ष परमजीत मंडल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *