Suryakumar Yadav unfollows Mumbai Indians: भारतीय T20I टीम की कप्तानी छिनने के बाद अब सूर्यकुमार यादव और मुंबई इंडियंस के बीच भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूर्या ने अपने सोशल मीडिया से मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या को अनफॉलो कर दिया है। जानिए आर अश्विन ने इस पर क्या कहा।
Suryakumar Yadav unfollows Mumbai Indians: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के लिए यह समय काफी मुश्किलों भरा नजर आ रहा है। हाल ही में उन्हें भारतीय T20I टीम की कप्तानी से हटाकर टीम से भी बाहर कर दिया गया था, और अब ऐसा लग रहा है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ भी उनका सफर खत्म होने की कगार पर है। सोमवार सुबह सूर्या के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में आए एक बड़े बदलाव ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे उनके मुंबई इंडियंस (MI) छोड़ने की अफवाहें तेज हो गई हैं।
दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि सूर्यकुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक भी फोटो या पोस्ट दिखाई नहीं दे रही है। इतना ही नहीं, जब उनके फॉलोविंग्स की लिस्ट चेक की गई, तो पता चला कि उन्होंने मुंबई इंडियंस और कप्तान हार्दिक पंड्या के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। उनके प्रोफाइल पर मुंबई टीम की बस एक ही पुरानी फोटो बची है, जिसमें वह रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे हैं।
IPL 2026 में खराब प्रदर्शन बना वजह?
सूर्यकुमार यादव साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। इसके बाद वह कई सालों तक टीम की जीत के मुख्य हीरो रहे। लेकिन आईपीएल 2026 का सीजन उनके और टीम दोनों के लिए बेहद खराब रहा। इस सीजन में सूर्या ने 20.77 की औसत से सिर्फ 270 रन बनाए, जिसमें केवल दो अर्धशतक शामिल थे। मुंबई की टीम भी अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। माना जा रहा है कि इसी खराब फॉर्म की वजह से मैनेजमेंट अब नए विकल्पों पर विचार कर रहा है।
टीम से ड्रॉप करने पर अश्विन ने जताया दुख
सूर्या को टीम से ड्रॉप किए जाने और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाए जाने पर अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गहरी चिंता जताई है। अश्विन ने कहा, टअगर मैं खुद को सूर्या की जगह रखकर देखूं, तो मैं समझ सकता हूं कि वह इस समय कितने निराश होंगे। यह सच है कि पिछले 15-18 महीनों में उनका बल्ला उस तरह नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में देश को T20 वर्ल्ड कप जिताया है। सिलेक्टर्स को इस बात का सम्मान करना चाहिए था।’
Sports – Patrika | CMS



SURYAKUMAR UNFOLLOWED MUMBAI INDIANS
Suryakumar Yadav unfollowed Mumbai Indians. 

