चेन स्नेचिंग करते युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई:पुलिस ने आरोपी को बचाया, खरीदारी करने पहुंची महिला ने सोने का लॉकेट पहना था

चेन स्नेचिंग करते युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई:पुलिस ने आरोपी को बचाया, खरीदारी करने पहुंची महिला ने सोने का लॉकेट पहना था

भागलपुर में रविवार की रात चेन स्नेचिंग करते युवक को लोगों ने पकड़ लिया, फिर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि एक महिला बाजार में खरीदारी कर रही थी। उसने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर तुरंत भीड़ जुट गई। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र वेरायटी चौक की है। मौके से आई कुछ तस्वीरें… पुलिस ने भीड़ से युवक को निकाला सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद महिला और अन्य लोगों से मामले की जानकारी ली और आरोपित युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। घटना के कारण कुछ देर तक वेरायटी चौक पर लोगों की भीड़ लगी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। युवक को हिरासत में लिया गया है पीड़ित महिला ने बताया कि मैं बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान पीछे से एक युवक गले से सोने की चेन खींचने लगा। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया है। महिला या किसी स्थानीय व्यक्ति की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 128 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। भागलपुर में रविवार की रात चेन स्नेचिंग करते युवक को लोगों ने पकड़ लिया, फिर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि एक महिला बाजार में खरीदारी कर रही थी। उसने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर तुरंत भीड़ जुट गई। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र वेरायटी चौक की है। मौके से आई कुछ तस्वीरें… पुलिस ने भीड़ से युवक को निकाला सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद महिला और अन्य लोगों से मामले की जानकारी ली और आरोपित युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। घटना के कारण कुछ देर तक वेरायटी चौक पर लोगों की भीड़ लगी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। युवक को हिरासत में लिया गया है पीड़ित महिला ने बताया कि मैं बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान पीछे से एक युवक गले से सोने की चेन खींचने लगा। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया है। महिला या किसी स्थानीय व्यक्ति की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 128 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *