लापता युवक एक सप्ताह बाद मिला, हॉस्पिटल में एडमिट:जमुई में मंझवे के पास भटक रहा था, याददाश्त कमजोर होने से बोलने में असमर्थ

लापता युवक एक सप्ताह बाद मिला, हॉस्पिटल में एडमिट:जमुई में मंझवे के पास भटक रहा था, याददाश्त कमजोर होने से बोलने में असमर्थ

जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर बाजार से 31 मई को लापता हुए ताजपुर निवासी अमित कुमार एक सप्ताह बाद रविवार शाम मंझवे के पास भटकते हुए मिले। युवक की पहचान अशोक महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। बरामदगी के समय उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी; वे किसी को पहचान नहीं पा रहे थे और बोलने में भी असमर्थ थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था परिजनों ने सोमवार को बताया कि अमित कुमार 31 मई को अपनी साइकिल से नवीनगर बाजार गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद टाउन थाना में उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार शाम को परिजन युवक की खोज में मंझवे से आगे लखीसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमित अकेले पैदल भटकते हुए दिखाई दिए। उनके पास न तो साइकिल थी और न ही मोबाइल फोन। जब परिजनों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो वे कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता सके। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने युवक का मोबाइल और साइकिल छीन लिया होगा और उन्हें कोई नशीला पदार्थ खिला दिया होगा, जिसके कारण उनकी याददाश्त प्रभावित हुई है। फिलहाल, युवक के बयान और चिकित्सीय जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। इस संबंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि युवक के गहरे नशे की हालत में रहने की बात सामने आई है। अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उपचार के बाद उनकी स्थिति में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार होने के बाद युवक का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा, जिससे उनके गायब होने के कारणों का पता चल सके। जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर बाजार से 31 मई को लापता हुए ताजपुर निवासी अमित कुमार एक सप्ताह बाद रविवार शाम मंझवे के पास भटकते हुए मिले। युवक की पहचान अशोक महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। बरामदगी के समय उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी; वे किसी को पहचान नहीं पा रहे थे और बोलने में भी असमर्थ थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था परिजनों ने सोमवार को बताया कि अमित कुमार 31 मई को अपनी साइकिल से नवीनगर बाजार गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद टाउन थाना में उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार शाम को परिजन युवक की खोज में मंझवे से आगे लखीसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमित अकेले पैदल भटकते हुए दिखाई दिए। उनके पास न तो साइकिल थी और न ही मोबाइल फोन। जब परिजनों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो वे कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता सके। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने युवक का मोबाइल और साइकिल छीन लिया होगा और उन्हें कोई नशीला पदार्थ खिला दिया होगा, जिसके कारण उनकी याददाश्त प्रभावित हुई है। फिलहाल, युवक के बयान और चिकित्सीय जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। इस संबंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि युवक के गहरे नशे की हालत में रहने की बात सामने आई है। अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उपचार के बाद उनकी स्थिति में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार होने के बाद युवक का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा, जिससे उनके गायब होने के कारणों का पता चल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *