Shilpa Shetty Birthday: Volleyball की थीं Champion, ‘Baazigar’ ने ऐसे बदली किस्मत

Shilpa Shetty Birthday: Volleyball की थीं Champion, ‘Baazigar’ ने ऐसे बदली किस्मत
90 के दशक की बॉलीवुड की फेमस अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती और फिटनेस से भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज यानी की 08 जून को शिल्पा शेट्टी अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

कर्नाटक के मैंगलोर में 08 जून 1975 को शिल्पा शेट्टी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी और मां का नाम सुनंदा शेट्टी है। शिल्पा शेट्टी को बचपन में वॉलीबॉल खेलने का बहुत शौक था। वह वॉलीबॉल के खेल में कोच बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
वॉलीबॉल में इंट्रेस्ट होने के कारण शिल्पा को पढ़ाई में खामियाजा भुगतना पड़ा। एसएससी एग्जाम्स से पहले शिल्पा प्रिलियम्स का रिपोर्ट कार्ड बहुत खराब रहा था। शिल्पा वॉलीबॉल प्लेयर थीं और उनको एक्स्ट्रा एक्टिविटीज बहुत पसंद थी। वह वॉलीबॉल प्लेयर बॉम्बे जोन में सेलेक्ट भी हो गई थी।

बॉलीवुड में ली एंट्री

समय बदलने के साथ ही शिल्पा ने मॉडलिंग में जाना का फैसला किया था। 15-16 साल की उम्र में शिल्पा ने मॉडलिंग शुरूकर दी थी। इस बीच एक्ट्रेस को फिल्म ‘बाजीगर’ का ऑफर मिल गया था। जब शिल्पा इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, उस दौरान वह 11वीं क्लास में थी।
फिल्म बाजीगर साल 1993 में आई थी और यह फिल्म काफी सफल रही। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ शाहरुख खान और काजोल जैसे कलाकार थे। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने 34 साल के फिल्मी करियर में ‘गर्व’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘अपने’, ‘रिश्ते’, ‘इंडियन’, ‘धड़कन’ और ‘गर्व’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *