बूंदी की कई कॉलोनियों में आज बिजली बंद:मेंटिनेंस कार्य के चलते 4 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

बूंदी की कई कॉलोनियों में आज बिजली बंद:मेंटिनेंस कार्य के चलते 4 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

बूंदी शहर की कई कॉलोनियों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डिस्कॉम द्वारा विभिन्न फीडरों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। बूंदी डिस्कॉम के अनुसार, 11 केवी नंबर 3 पर मेंटिनेंस कार्य के कारण चित्तौड़ रोड, मानसरोवर कॉलोनी, बीएसएनएल ऑफिस, मिस्त्री मार्केट, मोरडीपाड़ा, नाला का ढाबा, बालचंदपाड़ा, चंदेरिया की गली और रावला का चौक में सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कई इलाके रहेंगे प्रभावित
इसी प्रकार इंद्रा कॉलोनी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पुराना माटूंदा रोड, गांधीग्राम रोड, महिंद्रा कॉलोनी, पुराना गांधीग्राम रोड, प्रजापत कॉलोनी, वृद्धाश्रम के सामने का क्षेत्र, सुभाष नगर, संजय कॉलोनी, संस्कृत स्कूल और आईटीआई शामिल हैं। सोमवार को ही 11 केवी लक्ष्मी विहार फीडर पर भी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप खुशबू रेजिडेंसी, अरिहंत सिलिकॉन सिटी, द्वारका नगरी, नम्रता नगर, वृंदावन विहार, विष्णु विहार, बेलन सिटी, हरिधाम एक्सटेंशन और नम्रता रेजिडेंसी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *